- सैमसंग ने पुणे में FläktGroup की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ AI डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की
- “Main Rahunga Aapke Saath” says Ajay Devgn as he brings stories inspired by cases in Crime Patrol 2026
- “मैं रहूंगा आपके साथ”: अजय देवगन ला रहे हैं ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ में असली मामलों से प्रेरित कहानियां
- प्लेसमेंट से परफॉर्मिंग आर्ट्स तक: डॉ. ए.के. द्विवेदी की पहल से DAVV में बदलाव की नई दिशा
- इंडियन बैंक द्वारा खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में 1,220 करोड़ का संवितरण
वोकल फ़ॉर लोकल के तहत निर्देशक विवेक रंजन ने अपनी आगामी फ़िल्म द लास्ट शो में भारत के लोक नाट्य कलाओं को दिया मौका
डायरेक्टर और लेखक विवेक रंजन अग्निहोत्री को किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते हैं, जो एक बेबाक शक़्स है और वह अपने मन की बात कहने के लिए हिचकिचाते नहीं है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अग्निहोत्री ने अपनी फिल्मों में हमेशा स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मौका दिया। द बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम के निर्देशक भोपाल की कव्वाली लोक कलाकारों को अपनी आगामी फिल्म ‘द लास्ट शो’ में मौका दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार “निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अभिनेता अनुपम खेर और सतीश कौशिक के साथ अपनी अगली फिल्म ‘द लास्ट शो’ की शूटिंग शुरू करने के लिए भोपाल में पहुँच चके हैं।
हालांकि वहां के, लोक कलाकारों ने निर्देशक से मुलाकात की, जो शहर के शौकत महल में अनुपम खेर के साथ शूटिंग कर रहे थे।
लोक कलाकारों ने एक कव्वाली को निर्देशक को समर्पित किया। अग्निहोत्री को कलाकारों का प्रदर्शन बहुत पसंद आया। उन्होंने भोपाल के पुराने और भूले हुए कव्वाली समूहों के पुनरुद्धार के बारे में कुछ करने का फैसला किया। ”
ताशकंद फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, “द लास्ट शो” फ़िल्म भारत की मरने वाली कलाओं जैसे लोक रंगमंच, कव्वाली, ब्रास बैंड आदि को आदरांजली है, । मैंने इन पुराने कलाकारों को खोजने के लिए कड़ी मेहनत की है, जो गुमनामी में खो गए हैं और किसी को भी इनकी परवाह नहीं है। आपने इस कव्वाली समूह के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन वे अपनी कला के स्वामी हैं। “
विवेक रंजन अग्निहोत्री की निर्देशित फिल्म ‘द लास्ट शो’ अनुपम खेर और सतीश कौशिक 45 साल की दोस्ती साझा करेगी। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर, रूमी जाफरी, सतीश कौशिक और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।


