- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राशि खन्ना की 6 यादगार भूमिकाओं के जरिये उनकी बहुमुखी प्रतिभा की खोज!
राशि खन्ना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की वर्सेटाइल पावरहाउस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो लगातार पावर-पैक और यादगार प्रदर्शन करती रही हैं। रोमांटिक ड्रामा से लेकर एक्शन थ्रिलर और हॉरर कॉमेडी तक, उनकी वर्सेटिलिटी न सिर्फ सीमाओं को पार करती है बल्कि जॉनर्स को भी पार करती है। कई भाषाओं में जॉनर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के उनके प्रयास ने उन्हें एक टैलेंटेड और डायनामिक एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया है।
यहां राशि के छ: परफॉरमेंस हैं, जो साबित करते हैं कि वह एक वर्सेटाइल पावरहाउस होने के साथ-साथ एक ट्रू ब्लू पैन इंडिया एक्ट्रेस भी हैं!

‘फर्जी’ में मेघा व्यास
वेब सीरीज ‘फर्जी’ में राशि खन्ना भारतीय रिजर्व बैंक के एक ऑफिसर का रोल निभाया हैं, जो बाद में काउंटरफेइटिंग और करेंसी फ्रॉड एनालिसिस एंड रिसर्च टीम (सीसीएफएआरटी) में शामिल हो जाती है। एक्ट्रेस ने हर उस महिला का प्रतिनिधित्व किया, जो अपने जीवन में हर दिन पितृसत्ता से जूझ रही है। इस सीरीज़ ने राशी की अभिनय क्षमता को सुर्खियों में ला दिया, और उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस बना दिया, जिसकी तलाश की जानी चाहिए।
‘थोली प्रेमा’ में वर्षा
राशि खन्ना ने अपने रेंज का प्रदर्शन किया, जब उन्होंने इस फिल्म में अपने रोल को सहजता से निभाया, जिसमें उनके किरदार को जीवन के तीन चरणों में देखा गया। उनके प्यारे किरदार ने लाखों दिल जीते।
थिरुचित्राम्बलम’ में अनुषा
राशि ने धनुष अभिनीत इस फिल्म में अपनी भूमिका में एक अनोखा स्वाद जोड़ा, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म में से एक बनकर उभरी। उनका किरदार प्लॉट का अभिन्न अंग है, जो कहानी की इमोशनल डेप्थ को बढ़ाता है।
‘सरदार’ में शालिनी
राशि ने इस तमिल स्पाई-एक्शन थ्रिलर में एडवोकेट की भूमिका निभाई है, जिसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई है। शालिनी का उनका किरदार एक उम्दा परफ़ॉर्मर के रूप में राशी की रेंज को दर्शाता है। शालिनी के किरदार की जटिलताओं और ताकत को उनके प्रदर्शन में दर्शाया गया है, जो कहानी में गहराई जोड़ता है।
‘योद्धा’ में प्रियंवदा कत्याल
राशि खन्ना ने इस एक्शन फिल्म में एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभाई है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस को उनके रोल के लिए प्यार और प्रशंसा मिली।
‘अरनमनई 4’ में माया
राशि खन्ना ने ‘अरनमनई 4’ के साथ तमिल में अपनी लगातार तीसरी हिट दी, जिसमें उन्होंने डॉ. माया का किरदार निभाया था। उनके रोल ने दिखाया कि कैसे एक्ट्रेस सीरियस और कॉमेडी रोल्स को समानता के साथ आसानी से निभा सकती है। यह फिल्म 2024 में तमिल इंडस्ट्री की पहली हिट भी बन गई।
ये फिल्में इस बात पर भी प्रकाश डालती हैं कि एक्ट्रेस किस तरह से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अब हिंदी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगी। उनके नाम हिंदी फिल्म ‘टीएमई’ और तेलुगु फिल्म ‘तेलुसु कड़ा’ भी है।


