- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
संभागायुक्त श्री त्रिपाठी द्वारा डूब प्रभावित क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिये की गई तैयारियों की समीक्षा
इंदौर. इन्दौर संभाग के आयुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने सरदार सरोवर परियोजना के अन्तर्गत भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए डूब प्रभावित क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक गुरूवार को कुक्षी में ली। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरदार सरोवर परियोजना के तहत नर्मदा नदी में जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। इसलिए डूब प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए सलाह दी जाएं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत तैयार की गई कार्य योजना अनुसार बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर डूब क्षेत्र के लोंगों तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करें, ताकि किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो।
श्री त्रिपाठी ने आपदा प्रबंधन के तहत तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वे चौबीसों घन्टे अपने ड्यूटी पर रहकर सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी व लगन से निर्वहन करें। साथ ही इस परीक्षा की घड़ी में आई चुनौती को स्वीकार कर डटकर सामना करें।
श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े और अपने मोबाईल को चालु रखे। साथ ही मोबाईल को सायलेण्ट में भी न रखें। यदि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
श्री त्रिपाठी ने अधिकारियो-कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वे नर्मदा के जल स्तर पर सतत कड़ी नजर रखे। जल स्तर बढ़ने पर तत्काल कन्ट्रोल रूम में सूचित करें, ताकि आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। श्री त्रिपाठी ने आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना के तहत वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिऐ।
श्री त्रिपाठी ने अपेक्षा करते हुए कहा कि यहॉं के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम बहुत अच्छी है। वे निश्चित रूप से अपेक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निवर्हन कर इस संकट की घड़ी से उबारने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इन्दौर संभाग के आयुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने सरदार सरावेर परियोजना के अन्तर्गत जिले के डूब प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे भारी वर्षा तथा नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए अपने मकान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हो, ताकि किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो सके।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीजी श्री वरूण कपूर ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में अपने उद्देष्य को पूरा करने के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार रखे और डूब प्रभावित गांवों तक पहुचने के लिए रूट निर्धारित करे। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बचाव व राहत कार्य के लिए तैयार रहे। श्री कपूर ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है। समस्या का चिन्हांकन पहले ही कर ले, ताकि उस समस्या का समाधान किया जा सके।
कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ तथा पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह ने भी बैठक में सम्बोधित किया।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अलिराजपुर श्री विपुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी श्री बी.एस. कलेश,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनावर श्री सत्यनारायण दर्रो, भू-अर्जन अधिकारी श्रीमती रंजना मुजाल्दे, श्रीमती जानकी यादव, नर्मदा विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इन्दौर संभाग के आयुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, एडीजी श्री वरूण कपूर, कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ, पुसिल अधीक्षक श्री आदित्य प्रतापसिंह सहित अन्य अधिकारियों ने निसरपुर पहुंचकर नर्मदा नदी के जल स्तर का जायजा लिया और डूब प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया कि वे डूब क्षेत्र को छोड़कर डूब क्षेत्र के बाहर षिफ्ट हो जाये। श्री त्रिपाठी ने इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।


