- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिव्या खोसला कुमार ने लगातार तीन सुपर सक्सेसफुल सॉन्ग्स के साथ लगाई एक विशाल हैट्रिक
‘याद पिया की’ पर 370 मिलियन व्यूज और ‘तेरी आंखें में’ पर 200 मिलियन पार करने के बाद, दिव्या का लेटेस्ट ट्रैक ‘बेशरम बेवफा’ यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त करने वाला उनका लगातार तीसरा ट्रैक है।
दिव्या खोसला कुमार लगातार सुर्खियों में हैं। याद पिया की आने लगी में अपने कई अवतारों के साथ सभी को आश्चर्यचकित करने के बाद, गॉर्जियस दिव्या ने पिछले साल डिजिटल एरिया में- तेरी आँखों में और बेशरम बेवफा- दोनों सॉन्ग्स पर वृहद रूप से विजय पाई। बी प्राक तथा जानी के ट्रैक की अपार सफलता के साथ, दिव्या ने एक बड़ा हैट्रिक लगाया है।
बेशरम बेवफा यूट्यूब पर लगातार 100 मिलियन व्यूज पार करने के साथ उनका लगातार तीसरा हिट सॉन्ग है। लगभग एक महीने पहले रिलीज किए गए इस सॉन्ग में, ऐस कम्पोजर्स बी प्राक और जानी के साथ दिव्या का यह पहला कॉलेबरेशन है।
जैसा कि हम जानते हैं, विनय सप्रू और राधिका राव द्वारा निर्देशित उनके तीनों ट्रैक्स चार्टबस्टर्स रहे हैं, एक सामान्य बंधन उन सभी को बांधता है, जो है प्यार और दिल टूटने की व्याख्या का बंधन। लेकिन हमारी प्यारी दिव्या ने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक ट्रैक को अन्य से अलग दिखाना है। तीनों सॉन्ग्स में दिव्या की परफॉर्मेंस को ऑडियंस ने खूब सराहा।
‘याद पिया की’ ने यूट्यूब पर 370 मिलियन से अधिक व्यूज रिकॉर्ड किए हैं, जबकि ‘तेरी आँखों में’ ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 200 मिलियन का आंकड़ा पार कर किया है, और अब, बेशरम बेवफा अपने सुपरहिट ट्रैक की लिस्ट में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि यह हाल ही में 100 मिलियन से अधिक व्यूज स्कोर कर चुका है।
तीनों सॉन्ग्स ने दिव्या को म्यूजिक वीडियो स्पेस में नए सेंसेशन के रूप में रुख दिया है। सॉन्ग्स ने न केवल बड़े पैमाने पर स्कोर किया है, बल्कि यह युथ के बीच उनकी पहुंच और अनुसरण (रीच और फॉलोइंग) बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हुआ है।
अब, वे सत्यमेव जयते 2 में भी एक मजबूत भूमिका में दिखाई देंगी, जो 2021 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नाम कमाया और अब दिव्या के कास्ट के साथ जुड़ने के बाद हमारी उत्तेजना आसमान छू रही है।


