- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिव्या खोसला कुमार ने प्रेरणा अरोड़ा की ‘हीरो हीरोइन’ से तेलुगु फिल्मों में वापसी पर कहा “यह एक बिल्कुल नई दुनिया है!”
‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘पैडमैन’, ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ और ‘रुस्तम’ जैसी प्रभावशाली फिल्में बनाने वाली प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा एक फिल्म का निर्माण कर एक फिल्म मेकर के रूप में अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ रही हैं। बाइलिंगुअल हिंदी-तेलुगु फिल्म, जिसका नाम ‘हीरो हीरोइन’ है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में होंगी और यह फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, दिव्या ने कहा, “जरा कल्पना करें, मैंने अंग्रेजी सबटाइटल वाली कई तेलुगु फिल्मों का आनंद लिया है। उनके बेहतरीन विषय, शानदार प्रदर्शन और तकनीकी कुशलता की सराहना की है। अब, अचानक, मैं खुद को एक तेलुगु फिल्म में कास्ट पाती हूं। लेकिन इस बार कोई सबटाइटल पर निर्भर नहीं रह सकती; मुझे खुद यह भाषा बोलनी होगी। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।”
दिव्या ने आगे कहा, “अगर मेरे अंदर कोई घबराहट है, तो यह पूरी तरह से इस चुनौती की वजह से है। हालांकि, मैंने इसे पूरे दिल से स्वीकार किया है और इसमें डाइव मारने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा में मेरी साथी प्रेरणा मुझे लगातार साउथ में काम करने की बारीकियों और एस्थेटिक स्टैंडर्ड के बारे में बताती है। यह एक मज़ेदार अनुभव होगा, जो पैन इंडिया ऑडियंस को एक अलग हटकर कहानी देने के लिए समर्पित है।”
जया प्रदा और श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों की सुंदरता पर दिव्या ने व्यक्त किया कि कैसे वह हमेशा उनसे प्रभावित रही हैं। उन्होंने आगे साझा किया, “उन्होंने स्क्रीन पर हमेशा ब्यूटी और ग्रेस से हमें वाकिफ कराया है।
चाहे वह अपनी नेटिव कॉस्ट्यूम में हो या बाद में हिंदी फिल्मों में, उन्होंने हमेशा एक स्थायी छाप छोड़ी। मैं वास्तव में यह जानने के लिए उत्साहित हूं कि मैं कैसे इन फिल्मों में स्टाइल की जाऊंगी।” अपने प्रत्याशित लुक के बारे में उन्होंने कहा, “मैंने प्रेरणा (अरोड़ा) को मेरे अपीयरेंस के लिए सभी इनपुट देने का काम सौंपा है क्योंकि मुझे उन पर भरोसा है। मैं निर्देशक सुरेश क्रिस्ना पर भरोसा कर रही हूं कि वह मेरे किरदार और कहानी को ध्यान में रखते हुए इस फिल्मिंग में मेरा मार्गदर्शन करेंगी।” इसके अलावा, चूंकि यह एक कहानी के अंदर की कहानी वाली फिल्म है, इसलिए मुझे दो और लुक्स तैयार करने होंगे।” एक्ट्रेस ने प्रेरणा अरोड़ा की ‘हीरो हीरोइन’ के साथ मिली चुनौती के प्रति अपना उत्साह और जुनून भी व्यक्त किया है।


