- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
दिव्यांका त्रिपाठी करेंगी संदीप सिकंद की नई पेशकश में कैमियो
संदीप सिकंद ने अपनी लकी चार्म को ‘कहां हम कहां तुम’ के पहले एपिसोड में शामिल किया है
प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने जितने भी शो बनाये हैं उनकी अलग तरह की कहानियों और बखूबी लिखे गये किरदारों के लिये काफी तारीफें बटोरी हैं। वह एक बार फिर अपने नये शो ‘कहां हम कहां तुम’ को स्टारप्लस पर लेकर हाजिर हैं। इस शो में दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर लीड भूमिकाओं में होंगे।
दिव्यांका त्रिपाठी इस शो के पहले एपिसोड में एक कैमियो भूमिका निभाने जा रही हैं। इस बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि दिव्यांका त्रिपाठी, संदीप सिकंद की लकी चार्म हैं। सूत्रों ने बताया कि, ’’दिव्यांका त्रिपाठी को संदीप सिकंद के लकी चार्म के रूप में जाना जाता है।
वह हमेशा से ही उनके लिये खास रही हैं और उनके लिये एक बहुत बड़ा सपोर्ट रही हैं। जब भी वह कोई शो बनाते हैं उसमें दिव्यांका को किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करते हैं। वह उनके लिये गुड लक लेकर आती हैं और उन्हे पॉजिटिविटी का अहसास होता है।‘’
‘कहां हम कहां तुम’ एक अलग तरह की कहानी है। इस शो के लीड किरदार सोनाक्षी और रोहित अपनी व्यस्त जिंदगी के बीच एक-दूसरे के लिये प्यार जताने के लिये वक्त निकालने की जद्दोजहद करते हैं। यह शो निश्चित तौर पर दर्शकों को लुभायेगा और उन्हें बांधे रखेगा। हमें यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि कहानी क्या होगी!


