- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020 में दिव्यंका त्रिपाठी करेंगी लावणी पर परफॉर्म!
गणेश चतुर्थी के मौके पर श्री गणेश के आगमन के लिए पूरा माहौल गणेश जी के मंत्रों से गूंज रहा है। यदि गणेश चतुर्थी का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको बस अपने टेलीविजन का स्विच ऑन करके स्टार प्लस पर जाना होगा जहाँ दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020 का आयोजन किया गया है।
हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा है। बॉलीवुड और टेलिविज़न स्टार्स इस शो में परफॉर्म करते नजर आएंगे। दर्शक इस पॉवर-पैक्ड शो को देखने के लिए तैयार हो जाएँ, क्योंकि दिव्यंका त्रिपाठी जो स्टार प्लस के जाने माने शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता के रूप में नज़र आ चुकी हैं वह इस कार्यक्रम के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देने वाली हैं। वह इस शो का हिस्सा बनने के लिए इसलिए भी सहमत हो गई क्योंकि गणपति उत्सव है और वह अपने प्रिय गणपति बप्पा के लिए परफॉर्म करेंगी।
अपनी एक्साइटमेंट को साझा करते हुए, दिव्यंका ने कहा, “स्टार परिवार गणेशोत्सव के मौके पर मेरी लावणी परफॉर्मेंस मेरे फैन्स और स्टार प्लस के दर्शकों को इस महामारी की स्थिति में लम्बे अरसे से मिस किए जाने वाले उत्सव से जुड़ने का मौका मिलेगा। मेरे परफॉर्मेंस के बाद एंकर सोनू सूद के साथ मेरा एक छोटा सा इंटरेक्टिव सेशन भी है, जो इस शो का यूनिक सेगमेंट है।
मैं अपने परिवार के साथ स्क्रीन पर अपने परफॉर्मेंस को देखने के लिए पूरी तरह से उत्सुक हूं। मेरा मानना है कि बप्पा आपको वही देते हैं जो आप मांगते हैं, ये कोशिश इस मुश्किल समय हमारे जीवन में उनकी उपस्थिति का जश्न मनाने के लिए सबसे अच्छी है। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह हमारे सभी कष्टों को दूर करें और आने वाले दिनों में हमें अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद दें।”
दिव्यंका त्रिपाठी ने एक महाराष्ट्रीयन लड़की के रूप में कपड़े पहनकर अपनी इस परफॉर्मेंस को एक पायदान ऊपर ले जाएंगी । वह लावणी बीट्स पर बने बॉलीवुड गानों पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खूब लुभाएंगी लुभाएंगे, जो उनकी परफॉर्मेंस को लावणी टच देगा।


