- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिवाली 2024: Gen-Z स्टार कशिका कपूर से ले ३ दिवाली लुक की प्रेरणा और इस दिवाली बनाएं अपने स्टाइल गेम को अनोखा
दिवाली करीब आ रही है, और यह समय है पारंपरिक स्टाइल में एक आधुनिक ट्विस्ट जोड़ने का। बॉलीवुड की जेन-ज़ी स्टार कशिका कपूर से बेहतर कौन हो सकता है प्रेरणा लेने के लिए? अपनी खूबसूरत लुक्स और स्टाइल के साथ, कशिका न केवल फिल्मों में बल्कि फैशन में भी धूम मचा रही हैं। यदि आप दिवाली ब्रंच या फैमिली गेट-टुगेदर की योजना बना रहे हैं, तो यहां तीन कशिका-प्रेरित आउटफिट्स हैं जो आरामदायक, स्टाइलिश और लम्बे समय तक जश्न मनाने के लिए परफेक्ट हैं।
सी ग्रीन पैंटसूट विद फ्यूज़न प्रिंट ब्लेज़र
ब्लेज़र हमेशा आपको खास लुक देते हैं, और दिवाली पर नए स्टाइल्स आजमाना शानदार रहेगा। इस लुक में कशिका ने एक ओवरसाइज़्ड फ्यूज़न प्रिंट ब्लेजर, सिल्क फ्लेयर पैंट्स और सी ग्रीन स्ट्रैपलेस कॉर्सेट टॉप पहना है। उन्होंने इस लुक को पिंक स्मज्ड आईलिड्स, नेचुरल लिप्स और हल्के ब्लश से पूरा किया है। साथ ही, उन्होंने बालों को लो पोनीटेल में बांधा और सुंदर पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स और ब्रैसलेट से सजाया। ट्रांसपेरेंट हील्स लुक में आराम जोड़ते हैं। यह आउटफिट इवनिंग इवेंट या हाउस पार्टी के लिए एकदम सही है और इसमें क्लासिक और मॉडर्न का बेहतरीन मिश्रण है।
https://www.instagram.com/p/C0vxcLHrzGU/?img_index=1
ऑल ब्लैक ओनली ब्लेज़र पैंटसूट लुक
कशिका का दूसरा लुक, ब्लैक पैंट सूट में है, जो शीक और सैसी पावर ड्रेसिंग का परफेक्ट उदाहरण है। यह लुक आपको बॉस बेब वाइब्स देने के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें उन्होंने न्यूड लिपस्टिक, कंटूर्ड चीक्स, कोल्ड आईज़ और ऑन-फ्लीक ब्रो के साथ सटल मेकअप किया है। बालों को ढीली कर्ल्स में रखा है। उनके ब्लैक पैंट सूट में स्लीव्स पर व्हाइट शिमर डिजाइन है, जो लुक को और शानदार बनाता है। यह लुक दिवाली के नाइट बैश के लिए परफेक्ट पावरफुल स्टेटमेंट देने में मदद करेगा।
https://www.instagram.com/p/CxpzountZ3Y/?img_index=8
https://www.instagram.com/p/CxsMZ5ir_dp/?img_index=10
ब्लू वेलवेट साड़ी विथ गोल्डन लीव्स एम्ब्रॉइडरी
कशिका ने अपनी मूवी प्रीमियर नाइट के लिए हाल ही में यह वेलवेट साड़ी पहनी थी, जो आपके लिए भी प्रेरणादायक हो सकती है। यह साड़ी फेस्टिव सीजन के लिए एकदम उपयुक्त है। नीली वेलवेट साड़ी पर सोने की बारीक कढ़ाई इसे शानदार बनाती है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है जिसमें गहरे बैक कट और सोने की सजावट है। मिनिमल मेकअप, लंबे ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ यह लुक दिवाली के ठंडे शाम के लिए भी एक बेहतरीन फैशनेबल स्टेटमेंट बनाता है।
https://www.instagram.com/p/DBVnMibg9Mc/?img_index=4
इस दिवाली, कशिका कपूर के स्टाइल से प्रेरणा लें और ऐसा आउटफिट चुनें जो आपकी दिवाली की खास भावना को दर्शाता हो। अपनी वॉर्डरोब को दिवाली की रोशनी की तरह चमकाएं और अपने लुक में जैन-ज़ी का अनोखा टच जोड़ें। हैप्पी दिवाली!


