- It Was Always My Dream to Connect Through Nature”: Seerat Kapoor Reveals the Emotional Family Story Behind Her Lonavala Retreat Jade *
- “प्रकृति से जुड़ना हमेशा मेरा सपना था”: सीरत कपूर ने खोला अपने लोनावला रिट्रीट ‘जेड’ का राज, परिवार की यादों से ऐसे बना खास आशियाना
- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
क्या आप जानते हैं कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और रवि दुबे के बीच एक अनसुना रिश्ता है?
ऐसा अक्सर कहा जाता है कि हर महत्वाकांक्षी अभिनेता का सपना मनोरंजन उद्योग के दिग्गज सितारों के साथ काम करना होता है। दशकों से उनके द्वारा बनाई गई ऊर्जा और आभा वास्तव में मंत्रमुग्ध करने वाली होती है। अपने करियर के दौरान, एक व्यक्ति अक्सर इस तरह के अवसर का इंतज़ार करता है और जब उन्हें ऐसा अवसर मिल जाता, तो यह वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा होता है। ठीक इसी तरह, करिश्माई स्टार रवि दुबे का सपना तब साकार हुआ जब उन्हें भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार के साथ अपनी शुरुआत करने का मौका मिला था।
कई सपने और आकांक्षाओं के साथ एक अभिनेता होने के नाते, यह रवि के लिए सबसे शानदार क्षणों में से एक था, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लीजेंड स्टार दिलीप कुमार द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट के साथ की थी। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही सुना! कई लोगों को शायद यह नहीं पता है कि अभिनेता ने टीवी शो ‘स्ट्री तेरी कहानी’ से अपनी शुरुआत की थी जिसे बॉलीवुड आइकन दिलीप कुमार ने निर्मित किया था।
रवि दुबे ने हाल ही में एक लोकप्रिय शो ‘ए टेबल फॉर टू सीज़न 2’ में कैंडिड चैट के दौरान अपने और दिलीप सर के बीच छिपे इस रिश्ते का खुलासा किया था। बीते दिनों को याद करते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि वह कितना अभिभूत महसूस कर रहे है कि उन्होंने दिलीप सर द्वारा निर्मित एक शो के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और लोकेशन में कुछ लॉस्ट-मिनट बदलावों के कारण उनके घर पर शूटिंग करने का मौका मिला था। इस शो के दौरान रवि ने सोफे पर बैठकर बात करते हुए अपने भाग्य को धन्यवाद दिया क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि कई दिग्गजों ने इसी सोफे पर बैठकर अपनी कुछ प्रतिष्ठित कहानियां बताई होंगी। वह इस उद्योग का हिस्सा बनने पर वास्तव में आसक्त और भाग्यशाली महसूस करते है।


