- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
पटना में आधारित शो करना घर जैसा लगता है: उत्कर्षा नाईक
मुंबई. टेलीविजन की दुनिया में, बहुत सारे कलाकार हैं जो चाहते हैं कि उनकी भूमिकाएं चुनौतीपूर्ण हों। ये उन्हें एक अभिनेता के रूप में उत्साहित करता है। लेकिन कुछ अभिनेता ऐसे भी होते है जो अपने किरदार के छोटे परिचित तत्वों में खुशी पाते हैं और ये उन्हें उस किरदार को निभाने में आसानी महसूस कराते हैं।
इसी तरह दंगल टीवी के प्रेम बंधन में रजनी शास्त्री का किरदार निभाने वाली उत्कर्षा नाईक का कहना है कि इस शो में काम करना उन्हें घर जैसा लगता है, जैसा कि वह पटना में है।
उत्कर्षा नाईक का जन्म और पाल-पोषण महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन उनका ससुराल पटना मैं हैं ।उत्कर्षा अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहती हैं, “मेरा ससुराल पटना में है इसलिए मुझे यह कहना पसंद है कि मैं आधी पटना से हूँ और इसी वजह से मुझे इस किरदार को निभाने मैं बहुत आसानी हो रही है क्योंकि पटना के हाव भाव, बात करने का ढंग मुझे अच्छी तरह से पता है।
कभी कभी लोग अचरज में पद जाते हैं कि मैं एक महाराष्ट्रीयन होने के बावजूद कैसे सही बिहारी लहजे में बात कर सकती हूं । इसलिए पटना में आधारित प्रेम बंधन शो करना घर जैसा लगता है”।
पटना से संबंधित होने का गर्व और ख़ुशी दर्शकों को शो में उत्कर्षा नाईक के चेहरे पर साफ़ दिखायी देती है ।


