- Director Abhishek Kapoor on 18 Years of Rock On!!: We were taking a genuine leap of faith on a story and a sound that mainstream Indian cinema hadn't really explored at the time
- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
डॉ. ए.के. द्विवेदी, हिमाचल प्रदेश के सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में “एनीमिया इन प्रेगनेंसी” पर देंगे व्याख्यान
– 16 दिसंबर को कंटिन्यू मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित
इंदौर | इंदौर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर के प्रोफेसर तथा फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. द्विवेदी को हिमाचल प्रदेश के सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विशेष व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है।
यह कंटिन्यू मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 16 दिसंबर को “एनीमिया इन प्रेगनेंसी” विषय पर डॉ. द्विवेदी का व्याख्यान रखा गया है, जिसमें वे मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के रूप में संबोधित करेंगे।
जानकारी अनुसार, 16 दिसंबर—जो कि डॉ. द्विवेदी का जन्मदिन भी है—को सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सोलन (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आयोजित इस सीएमई में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम मुख्यतः ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी विभाग के चिकित्सा शिक्षकों हेतु आयोजित किया जा रहा है।
सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से एफिलिएटेड है।
डॉ. द्विवेदी लगभग 27 वर्षों से एनीमिया विषय पर निरंतर जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने एनीमिया जागरूकता रथ, जन-सेमिनार, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श तथा भारतीय खानपान आधारित पोषण मॉडल—विशेषकर गुड़-चना—के माध्यम से हजारों लोगों को जागरूक किया है।
वे सामान्य भारतीय आहार से प्राकृतिक रूप से हीमोग्लोबिन बढ़ाने, एनीमिया के कारण, लक्षण, हानियाँ और रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावी भाषा में समझाते हैं।
स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इंदौर प्रवास के दौरान दो बार डॉ. ए.के. द्विवेदी से मिलकर उनके कार्यों की प्रशंसा कर चुकी हैं।
डॉ. द्विवेदी वर्तमान में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली (मालवा प्रांत) के प्रांत संयोजक – शिक्षा एवं स्वास्थ्य के रूप में कार्यरत हैं।
वे वैज्ञानिक सलाहकार मंडल सदस्य, सीसीआरएच, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कार्य परिषद सदस्य भी हैं।
इसके अलावा वे होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं इंडियन होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के आजीवन सदस्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।


