- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से दिल्ली में मिले डॉ. एके द्विवेदी, एनीमिया को लेकर किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी
केंद्र सरकार में नए मंत्रिमंडल गठन के बाद मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे डॉ. द्विवेदी
डीएवीवी में कार्यपरिषद सदस्य डॉ. द्विवेदी ने आयुष मंत्री से इंदौर आकर विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाले आयुष विभाग का अवलोकन करने का निवेदन किया
इंदौर। केंद्र में फिर से एन डी ए की सरकार बनने के बाद अलग-अलग मंत्रालयों का प्रभार नवनिर्वाचित सांसदों को दिया गया है। आयुष मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वत्रंत प्रभार के रूप में महाराष्ट्र के बुलढाणा से जीतकर आए सांसद श्री प्रतापराव जाधव को दी गई है। मंगलवार को होम्योपैथिक चिकित्सक, सेहत एवं सूरत स्वास्थ्य पत्रिका के संपादक तथा वैज्ञानिक सलाहाकर बोर्ड, सीसीआरएच, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री श्री जाधव से दिल्ली स्थित उनके निवास पर भेंटकर बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की।
इस दौरान डॉ. द्विवेदी ने मंत्री श्री जाधव को सेहत एवं सूरत पत्रिका के अंक, अपने द्वारा लिखी पुस्तकें भेंट की। इसके अलावा डॉ. द्विवेदी ने स्वयं के द्वारा इंदौर में अप्लास्टिक एनीमिया (रक्ताल्पता) सिकल सेल एवं बोन मैरो की बीमारी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
डॉ. द्विवेदी ने मंत्री जी को अवगत कराया कि शहर में प्रत्येक वर्ष उनके द्वारा फरवरी माह के अंतिम रविवार से मार्च के प्रथम रविवार तक जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस दौरान एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, सिकल सेल, थैलेसीमिया, विटामिन डेफिशिएन्सी तथा आयरन डेफिशिएन्सी जैसी रक्तजनित बीमारियों के लक्षण, जांच, खान-पान, बचाव एवं इलाज संबंधित जानकारी इंदौर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को दी जाती है।
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकार के पिछले कार्यकाल में भारत को 2047 तक सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने का लक्षय निर्धारित किया है। मेरे द्वारा भी स्थानीय स्तर पर सिकल सेल जागरूकता दिवस को लेकर कार्यशाला प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। जिसमें वक्ताओं द्वारा सिकल सेल रोग की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही इस रोग से कैसे बचा जा सकता है यह बताया जाता है। अंत में केंद्रीय मंत्री जाधव ने डॉ. द्विवेदी को उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान और जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं शुभकामना भी दी
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे आयुष विभाग का अवलोकन करने का निवेदन किया. केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान डॉ. द्विवेदी ने उन्हें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे आयुष विभाग का इंदौर आकर अवलोकन करने का निवेदन किया। डॉ. द्विवेदी ने जानकारी दी कि आयुष विभाग की स्थापना की तैयारियां जारी है। इसके लिए कार्यपरिषद की बैठक में विभाग संचालन हेतु पृथक से बजट भी पारित किया जा चुका है।


