- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
शिवाजी पार्क एनिमल क्लिनिक के सह-मालिक और बेहतरीन पशु चिकित्सकों डॉ. सतीश राजहंस और डॉ. मधुरा कुलकर्णी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति दर्शन के लिए आमंत्रित किया गया!
यह वास्तव में मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क एनिमल क्लिनिक के सह-मालिक डॉ. सतीश राजहंस और डॉ. मधुरा कुलकर्णी के लिए गर्व और खुशी का क्षण है क्योंकि उन्हें महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति दर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। डॉ. सतीश राजहंस और डॉ. मधुरा कुलकर्णी देश के दो बेहतरीन पशु चिकित्सा एक्सपर्ट हैं और उनके पास पशु उपचार और कल्याण को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने की दृष्टि है।
उनका क्लिनिक मुंबई में सबसे लोकप्रिय पशु क्लीनिकों में से एक है और यह कहने की जरूरत नहीं है की यहां अक्सर मुंबई के जाने-माने लोग आते हैं। विक्रम गोखले के पालतू कुत्ते से लेकर अभिनेत्री इरा दुबे, शारवरी और मिलिंद सोमन के पालतू कुत्ते तक, यह क्लिनिक ने ‘हाई-प्रोफाइल’ पालतू जानवरों की ट्रीटमेंट कर चुका है। यह क्लिनिक सामान्य रूप से जानवरों के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए भी जाना जाता है।
यह डॉ. सतीश और डॉ. मधुरा के लिए गर्व और सम्मान की बात थी, इससे वह पशुओं की सेवा करने के लिए और भी अधिक प्रेरित हूए हैं। माननीय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर निमंत्रण के संबंध में, डॉ. सतीश और डॉ. मधुरा ने बताया,
“महाराष्ट्र के हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के लिए हमारा दिल सम्मान से भरा हुआ है। वह बहुत दयालु हैं और उनके आवास पर गणपति दर्शन करना वास्तव में एक सम्मान की बात थी। उन्होंने प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक और गर्मजोशी भरा व्यवहार किया। जब माननीय मुख्यमंत्री स्वयं सभी के प्रति इतना सम्मान दिखाते हैं इससे अधिक किसी को क्या चाहिए? यह एक सम्मान है और हमें लगता है कि यह जानवरों के लिए स्वास्थ्य देखभाल में सुधार की दिशा में हमारे काम की मान्यता है। हम अब और अधिक प्रेरित हैं और आगे भी जानवरों के साम्राज्य की और भी बेहतर तरीके से सेवा जारी रखेंगे। टीके से लेकर उच्च गुणवत्ता वाले उपचार तक, हमारे क्लिनिक में सभी पालतू जानवरों के लिए सुखदायक अनुभव प्रदान करने के लिए सब कुछ है। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने बरसों से हमारे क्लिनिक में विश्वास दिखाया है। हम आभारी हैं।”


