- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
पहाड़ी दुल्हन की तरह सजना-संवरना बड़ा खुशनुमा अनुभव था: तान्या शर्मा
ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन ड्रामा ‘कुर्बान हुआ‘, नील (राजवीर सिंह) और चाहत (प्रतिभा रांटा) की जिंदगी में आ रहे दिलचस्प उतार-चढ़ाव के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस समय दर्शकों को प्रतिभा रांटा और राजवीर सिंह के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री और कहानी में कई रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहे है।
इस शो में एक वेडिंग सीक्वेंस होने जा रहा है, जिसमें दर्शकों को और मजेदार ड्रामा देखने को मिलेगा। कश्मीरा का रोल निभा रहीं तान्या शर्मा, नील के साथ अपनी पहाड़ी शादी के मौके पर लाल-घाघरा चोली पहनी नजर आएंगी।
इस सीक्वेंस के लिए एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने अपने चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान बिखेरने के अलावा पहाड़ी दुल्हन के अपने शानदार लुक के लिए लाल रंग का घाघरा-चोली भी पहन रखा था। पारंपरिक कुंदन ज्वेलरी के साथ-साथ माथा पट्टी, हाथ फूल और नथनी ने उनके पहाड़ी लुक में चार चांद लगा दिए और वो बिल्कुल वास्तविक नजर आईं।
तान्या शर्मा ने कहा, ‘‘मैं इस पहाड़ी वेडिंग परिधान को पहनने के लिए बेहद उत्साहित थी। इसका लहंगा बड़ा आकर्षक था और ज्वेलरी ने तो वाकई इस लुक में इजाफा कर दिया। पहाड़ी दुल्हन की तरह सजना-संवरना सचमुच एक सुखद एहसास था। मैं पहले भी कुछ शोज़ के लिए दुल्हन की तरह तैयार हो चुकी हूं, लेकिन यह अनुभव कुछ अलग ही था।
इसके अलावा माथा पट्टी और दूसरी असेसरीज़ ने मेरे दुल्हन के लुक में चार चांद लगा दिए। दुल्हन की तरह सजना हमेशा मजेदार अनुभव होता है और इस बार भी यह पहले से बेहतर था। इसका कॉस्टयूम काफी भारी था और इसे संभालने में मुश्किल हो रही थी, लेकिन यह बड़ा खूबसूरत अनुभव था।‘‘
वैसे, तान्या शर्मा वाकई बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं और हम भी उनसे अपनी आंखें नहीं हटा पा रहे हैं!
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि कश्मीरा अपने नील से शादी करने जा रही हंै लेकिन क्या चाहत इस शादी को रोक पाएगी?


