- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
इंदौर आगमन पर आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने डॉ एक द्विवेदी को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में सेंटर फॉर एक्सक्लेंस इन होम्योपैथी बनाने का सुझाव दिया
आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव के इंदौर आगमन पर एनीमिया जन-आंदोलन, रिसर्च सेंटर और सेंटर फॉर एक्सक्लेंस इन होम्योपैथी पर चर्चा
इंदौर। भारत सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव के इंदौर आगमन पर इंदौर एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात में “एनीमिया जागरूकता जन-आंदोलन”, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में प्रस्तावित होम्योपैथी रिसर्च सेंटर एवं “सेंटर फॉर एक्सक्लेंस इन होम्योपैथी” की स्थापना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) के वैज्ञानिक सलाहकार मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी ने आयुष मंत्री को अभियान की जानकारी दी, साथ ही विश्वविद्यालय की में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराते हुए सहयोग का आग्रह किया।
⸻
20 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इंदौर से शुरू हुआ एनीमिया जागरूकता अभियान अब तक 20 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। “एनीमिया जागरूकता रथ” के माध्यम से घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई गई।
“गुड़ और चना खाएं, हीमोग्लोबिन बढ़ाएं” जैसे सरल संदेशों से लोगों को पोषण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
⸻
रिसर्च सेंटर और सेंटर फॉर एक्सक्लेंस की पहल
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि DAVV में CCRH के सहयोग से होम्योपैथी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही MoU होने की संभावना है।
आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय से आयुष मंत्रालय को “सेंटर फॉर एक्सक्लेंस इन होम्योपैथी” के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव भेजा जाए और आश्वासन दिया कि इस दिशा में आयुष मंत्रालय, केंद्र सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
⸻
प्रदेश को मिलेगा व्यापक लाभ
प्रस्तावित केंद्र से इंदौर सहित आसपास के जिलों और अन्य राज्यों के मरीजों को लाभ मिलेगा। यहां सिकल सेल एनीमिया सहित जटिल रोगों पर शोध, जांच और उपचार की उन्नत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


