- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ईटन ने व्हीकल ग्रुप इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में शैलेन्द्र शुक्ला की नियुक्ति की
ईटन ने व्हीकल ग्रुप इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप श्री शैलेन्द्र शुक्ला की नियुक्ति की घोषणा की। अपनी नई भूमिका में, वह भारत में कंपनी के वाहन कारोबार का नेतृत्व करेंगे, साथ ही वह कंपनी के संचालन कार्यों, बिक्री प्रदर्शन, बाज़ार के विकास, ग्राहक प्रबंधन, भागीदारों के साथ संबंध, नए उत्पादों के लॉन्च और नेतृत्व-क्षमता के विकास की देखरेख करेंगे।
शैलेन्द्र को देश-विदेश के बाजारों में कारोबार के संचालन में 21 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। ईटन से पहले, उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई प्रमुख ग्लोबल टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन, जैसे कि श्नानाईज़र इलेक्ट्रिक सैमसंग, कोबियन सिंगापुर और इन्ग्राम माइक्रो में शीर्ष पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र शुक्ला, मैनेजिंग डायरेक्टर, व्हीकल ग्रुप, ईटन, ने कहा, “इस नई भूमिका को संभालने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूँ क्योंकि मौजूदा दौर में भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बदलाव के दौर से गुजर रहा है। महामारी के बाद की दुनिया में मोटर वाहन बाजार की कार्यक्षमता और विशेषज्ञता में लगातार सुधार हो रहा है, इसलिए हम नई पीढ़ी के ऑटोमोटिव सॉल्यूशन को बाजार में उतारना जारी रखेंगे।
ऊर्जा प्रबंधन प्रौद्योगिकी के उपयोग और अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन की गुणवत्ता तथा पर्यावरण को बेहतर बनाना ही ईटन का मिशन है। मैं कंपनी के विज़न के अनुरूप कारोबार का नेतृत्व करने तथा डीलरों, वाणिज्यिक ग्राहकों और उपभोक्ताओं के बीच ईटन को एक इनोवेटिव और गेम-चेंजिंग ब्रांड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।”
श्री शैलेन्द्र ने के. जे. सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है, और थाडोमल शाहनी इंजीनियरिंग कॉलेज (मुंबई विश्वविद्यालय) से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें करंट अफेयर्स, बिजनेस और इतिहास के बारे में पढ़ना पसंद है, साथ ही खाली समय में उन्हें फिल्में देखना अच्छा लगता है। क्रिकेट और फुटबॉल, दोनों ही खेलों में उनकी एक समान दिलचस्पी है।


