- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
पाठकों और विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएः लालवानी
सांसद एवं संभागायुक्त ने किया केन्द्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण
इंदौर. सांसद शंकर लालवानी और संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार 8 जनवरी को शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय के विभिन्न कक्षों और प्रांगण का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित क्षेत्रीय लाईब्रेरियन से पुस्तकालय में संधारण एवं नवीकरण हेतु किये जा रहे कार्यो की जानकारी भी ली।
सांसद एवं संभागायुक्त ने पुस्तकालय स्टॉफ को नवीन टेक्नोलॉजी के बारे में प्रशिक्षत करने, भवन में एलईडी लाईट का प्रयोग करने, वाचनालय में फर्निचर की मरम्मत, ई-पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिये।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर का केन्द्रीय पुस्तकालय हमारी प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है। इसलिए इसके संरक्षण के साथ-साथ जिले के पाठकों एवं विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सुझाव दिया कि पुस्तकालय में बनाये जा रहे कैफेटिरीया को किराये पर देने के लिये निविदा निकाली जाये। उन्होंने कहा कि इससे पाठकों एवं विद्यार्थियों को न केवल अच्छा खाना मिलेगा साथ ही आर्थिक लाभ होने से पाठकों की मेम्बरशिप फीस और कम की जा सकेगी एवं अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा सकेगी।
डोनेट की गई पुस्तकों का अवलोकन करते हुये संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने क्षेत्रीय लाईब्रेरियन को 15 दिवस के भीतर डोनेट की गई किताबों को सूचीबद्ध कर लाईब्रेरी नंबर डलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किताबों पर लाईबेरी नंबर न होने से पाठकों को जरूरी किताबों की पहचान करने में परेशानी हो सकती है। तद्पश्चात सांसद श्री लालवानी एवं संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने पुस्तकालय के पास स्थित सभागृह भवन का भ्रमण किया।
विद्यार्थी को चयनित होने पर दस हजार रूपये देने का किया वादा
निरीक्षण के दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी श्री शुभम पयासी द्वारा संभागायुक्त डॉ. शर्मा को केन्द्रीय पुस्तकालय में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। संभागायुक्त डॉ. शर्मा उसे बताया कि पुस्तकालय के वाचनालय कक्ष को आज से शुरू कर दिया गया है। साथ ही पाठकों की सुविधा के लिये मेम्बरशिप फीस भी कम कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिये जिन भी पुस्तकों की जरूरत है, वे उपलब्ध कराने के भी पूरे प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने शुभम को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा और वादा किया की यदि वो परीक्षा में चयनित हो जाता है तो उसे उनकी ओर से दस हजार रूपये का इनाम भी दिया जायेगा। निरीक्षण में उपायुक्त सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


