- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
शिक्षा इंसान को सही फैसले लेने में मदद करती है : तुषार दल्वी
मुम्बई. “शिक्षा हमारे दिमाग को सशक्त बनाती है, जिससे हमें सही विचारों को अपनाने में मदद मिलती है।“ यह कहना है सोनी टेलीविजन के बेहद सराहे गए शो ‘मेरे साई’ में साईं बाबा का रोल निभा रहे तुषार दल्वी का।
इस शो के वर्तमान ट्रैक में शिक्षा का महत्व बताया गया है और लोगों को यह समझाया गया है कि दुनिया को बदलने के लिए इसे एक शक्तिशाली हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए तुषार दल्वी ने कहा, “इस शो का वर्तमान ट्रैक राधा की विचारोत्तेजक कहानी है, जो साईं बाबा की मदद से सभी को यह बताती है कि एक सही वर की तलाश के लिए शिक्षा कभी आड़े नहीं आती। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस ट्रैक के जरिए मैं दर्शकों को यह संदेश दे रहा हूं।“
तुषार ने आगे बताया, “जिस तरह राधा अपने परिवार को यह एहसास दिलाती है कि शिक्षा से एक इंसान में सही फैसले लेने की काबिलियत आती है, इसी तरह मैं चाहता हूं कि सभी लोग इस बात को समझें। शिक्षा हमारे मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करती है, जिससे सही विचार ग्रहण करने में मदद मिलती है। जब भी हमारे सामने अस्तित्व की चुनौती खड़ी होती है, तो शिक्षा ही इंसानों को असफलताओं से लड़ने और जिंदगी में सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन देती है।“


