- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
एज्युकेमी ने यूपीएससी के स्टू्डेंट्स के लिये चार नये ऑनलाइन कोर्सेज पेश किये
नई दिल्ली. नॉन-एसटीईएम सेगमेंट में भारत की पहली टेस्ट प्रेप एजुकेशन टेक्नोवलॉजी कंपनी एज्युकेमी का लक्ष्य है दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंकों को बढ़ाना। इस कंपनी ने आज यूपीएससी के महत्वाएकांक्षी स्टूहडेंट्स के लिये चार नये कोर्सेज की घोषणा की है। इन कोर्सेज को बहुत ध्यान से डिजाइन किया गया है और यह आगामी मेन्स 2020 के लिये स्टूडेन्ट्स की तैयारी में पूरी मदद करेंगे।
यह चार नये कोर्सेज इस प्रकार हैं:
• एज्युकेमी सोशियोलॉजी मेन्स सपोर्ट प्रोग्राम- 60 दिन का तेज गति वाला प्रोग्राम, जिसमें महत्वपूर्ण विषय का रिविजन, आदर्श प्रश्नों और उत्तरों की चर्चा, टेस्ट सीरीज और टेस्ट सीरीज पर चर्चा शामिल हैं।
• एज्युकेमी जियोग्राफी मेन्स सपोर्ट प्रोग्राम- 30 दिन का तेज गति वाला प्रोग्राम, जिसमें महत्वपूर्ण विषय और इस साल की परीक्षा के लिये प्रासंगिक आदर्श प्रश्नों और उत्तर पर चर्चा शामिल हैं।
• एज्युकेमी एसे मेन्स सपोर्ट प्रोग्राम- आपकी निबंध लेखन कुशलताओं को निखारने के लिये टेस्ट सीरीज और टेस्ट पर चर्चा के साथ एक दमदार एसे सपोर्ट प्रोग्राम।
• एज्युकेमी जनरल स्टडीज मैन्स सपोर्ट प्रोग्राम- 60 दिन का तेज गति वाला प्रोग्राम, जिसमें प्रश्नों और उत्तरों के जरिये प्रमुख जीएस सेक्शंस को शामिल किया गया है।
नये कोर्सेज जोड़ने के बारे में एज्युकेमी के सीईओ और को-फाउंडर श्री चंद्रहास पाणिग्रही ने कहा, ‘‘हम भागीदारीपूर्ण कक्षाओं की पेशकश कर और सीखने के लिये सुगम वातावरण को प्रोत्साहित कर स्टूडेन्ट्स के मार्गदर्शन की अपनी प्रतिबद्धता पर खरे उतरे हैं। हमने सावधानी से अनुभवी और युवा टीचर्स का सही मिश्रण रखा है, ताकि अपने सभी स्टूडेन्ट्स को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।’’
एज्युकेमी ने सिविल सर्विसेज परीक्षाओं की गतिशील प्रकृति को ध्यान में रखते हुए तकनीकें बनाई हैं। अनूठे फीचर्स से स्टूडेन्ट्स को रेफरेंस की किताबें पढ़ने में मदद मिलती है, उनमें विश्लेषण की कुशलता विकसित होती है, उन्हें रोजाना कक्षा का सारांश बताया जाता है, शंकाएं दूर करने के लिये लाइव क्लासेस होती हैं और बातचीत के लिये एक सिस्टम है, जिसमें स्टूडेन्ट्स गंभीर महत्वााकांक्षी स्टू डेंट्स का साथ पाते हैं।


