- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की टीम ने दूसरा ट्रेलर किया रिलीज!
“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के निर्माताओं ने फ़िल्म के दूसरे ट्रेलर को अनोखे तरीके से लॉन्च किया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फ़िल्म की प्रमुख स्टार कास्ट अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला सहित निर्देशक शैली चोपड़ा सबसे असामान्य एक्टिविटी करते हुए नज़र आये।
फिल्म का साहसिक संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए फ़िल्म की टीम ने एक असामान्य गतिविधि का तरीका चुना। निर्देशक सहित पूरी स्टार कास्ट एक ग्लास के बॉक्स में बंद नज़र आई जहाँ यह लगभग एक मूर्ति की तरह नज़र आ रहे थे।
स्वीकृति के साहसिक विषय पर आधारित और सब मुश्किलों को पार कर के आज़ादी की भावना के साथ कांच के बक्से से बाहर आना, इस फिल्म के साथ यकीनन एक दिलचस्प विषय पेश किया जाएगा।
समाज में वर्जना को तोड़ने के लिए, समाज और जीवन की सभी बाधाओं को तोड़कर प्यार को मुक्त करते हुए निर्माताओं को यह अनूठा ग्लास बॉक्स का आइडिया आया, जहाँ एक ग्लास बॉक्स के अंदर बंद फ़िल्म की स्टार कास्ट एक आकर्षण का केंद्र बन गयी थी।
अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर की घोषणा के साथ इस ग्लास गतिविधि की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,” #SetLoveFree with our second trailer. Link in bio @rajkummar_rao @anilskapoor @iamjuhichawla @vinodchoprafilms @FoxStarHindi @saregama_official #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga”
शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है। फ़िल्म के इस नए ट्रेलर में सोनम कपूर के संघर्ष से रूबरू करवाया गया है जहाँ वह अपने प्यार के लिए अपने परिवार के खिलाफ लड़ते हुए नज़र आ रही है।
फ़िल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के साथ बाप-बेटी की जोड़ी अनिल कपूर-सोनम कपूर पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। फिल्म की असामान्य और अनोखी पटकथा ने इस जोड़ी को एक साथ लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
फ़िल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। फ़िल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की कहानी भारत में विचित्र बातचीत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
एलजीबीटीक्यू समुदाय का प्रतिनिधित्व ग़ैरदिलचस्प मुद्दा रहा है और “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के साथ यह एक महान अवधारणा और सबक होगा जो सभी माता-पिता के साथ साझा किया जाएगा।
फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


