- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर‘ ने नए साल में कदम रखने के साथ ही पूरे किए 200 एपिसोड्स!
एण्डटीवी के शो ‘एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर‘ ने हाल ही में 200 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। शो के सभी कलाकारों और तकनीशियन दल के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर सेट पर एक साथ केक काटा। सभी ने एक-दूसरे को सफलता की बधाई दी और अब तक इस शो को अपने दर्शकों से मिली सरहाना और प्यार का जश्न मनाया।
रामजी सकपाल की भूमिका निभाने वाले जगन्नाथ निवानगुने और भीमाबाई की भूमिका निभाने वाली नेहा जोशी ने अपने दर्शकों का धन्यवाद किया और साथ ही इस प्यारे से सफर की यादें भी साझा की।
जगन्नाथ निवानगुने ने कहा, श्हम सभी ने किताबों या फिर इंटरनेट के जरिए बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में पढ़ा है। लेकिन मैंने इस शो से जो सीखा है वो इन सबसे बिलकुल परे है। रामजी सकपाल की भूमिका निभाने और जिस संघर्ष से बाबासाहेब गुजरे है, उसे देखने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है, क्योंकि इसी चीज ने उन्हें अब तक का सबसे बड़ा लीडर बना दिया है। उन्होंने जो सीख और ज्ञान दिया, वो आज के समय में भी लोगांे के लिए महत्वपूर्ण है।श्
उन्होंने आगे कहा, श्साल 2021 में इस शो में कुछ मजेदार घटनायें देखने को मिलेंगी। इनकी शुरूआत एक ऐसी घटना से होती है जो युवा भीमराव पर एक गहरा प्रभाव छोड़ती है और जिंदगी को देखने का उनका नजरिया पूरी तरह से बदल जाता है।
नेहा जोशी ने कहा, श्वास्तव में, यह एक बहुत खूबसूरत सफर है। जब मुझसे भीमाबाई की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था तो शुरुआत में मैं थोड़ा हिचकिचा रही थी, लेकिन समय के साथ, मुझे यह महसूस हुआ कि यह एक ऐसी मजबूत भूमिका है जिसे कोई भी महिला निभा सकती है।
एण्डटीवी के शो एक महानायक डॉ भीमराव आम्बेडकर की टीम के साथ काम करते करते मेरी भावनाएं और मेरे एहसास उनके लिए मजबूत हो गए और बीतते समय के साथ हमारा एक खूबसूरत रिश्ता बन गया।श् उन्होंने कहा, श्बाबासाहेब अपने समय में सबसे श्रेष्ठ थे और उनके दर्शन और विचारधारा ने अलग-अलग तरह से हर किसी के दिल को छुआ है। इस भूमिका


