- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
एका मोबिलिटी ने भोपाल में नई डीलरशिप के साथ मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को किया और मजबूत
भोपाल, 27 अगस्त 2026: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी एका मोबिलिटी, जो भारत सरकार की ऑटो पीएलआई योजना के तहत एक चैंपियन ओईएम भी है, ने आज अविटल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के भोपाल में अपनी नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। यह एक अहम पड़ाव है, जो मध्य भारत में एका के बिक्री, वितरण और सर्विस नेटवर्क को और मजबूत बनाता है, और टिकाऊ कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन को अपनाने की रफ्तार को भी तेज करता है।
भोपाल के महोली इलाके में बनी एका की यह नई फैसिलिटी एक पूरी तरह से इंटीग्रेटेड 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) डीलरशिप है, जिसे खासतौर पर इस तरह बनाया गया है कि ग्राहकों को एक बिना किसी रुकावट वाला ओनरशिप अनुभव मिल सके। इस फैसिलिटी में एका मोबिलिटी की मेड-इन-इंडिया, बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज के छोटे कमर्शियल व्हीकल मिलेंगे, जिनमें एका अवि कार्गो, एका अवि 3एस और एका अवि 6एस शामिल हैं।
एका की सभी गाड़ियों को कंपनी के अपने एआई से चलने वाले फ्लीट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, एका कनेक्ट का साथ मिलता है, जिससे इलाके के फ्लीट ऑपरेटरों को गाड़ी की अधिकतम उपलब्धता और बेहतरीन अनुभव मिल सके। बिक्री के अलावा यह डीलरशिप पूरी तरह से आफ्टरसेल्स सपोर्ट भी देती है, जिसमें प्रशिक्षित टेक्नीशियन और खास सर्विस वर्कशॉप का साथ मिलता है।
यह पूरी रेंज लास्ट-माइल डिलीवरी, यात्री परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल इस्तेमाल जैसी अलग-अलग मोबिलिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है, जो मध्य प्रदेश में टिकाऊ ट्रांसपोर्टेशन समाधान की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करती है।
इस मौके पर बात करते हुए एका मोबिलिटी के बिजनेस हेड और चीफ ग्रोथ ऑफिसर श्री रोहित श्रीवास्तव ने कहा, “भोपाल में इस केंद्र की शुरुआत के साथ हम उस नींव को सुदृढ़ कर रहे हैं जो पूरे मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी को नई गति देगी। यह केवल एक डीलरशिप जोड़ने का मामला नहीं है; बल्कि यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि इस क्षेत्र के प्रत्येक फ्लीट ऑपरेटर को उत्कृष्ट सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और सहयोग मिले, ताकि उनका व्यवसाय बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। यही विश्वसनीयता अंततः यह तय करेगी कि भारत कितनी तेजी से इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को अपनाता है। वित्त वर्ष 2027 तक 20 से अधिक राज्यों में 200 से अधिक डीलरशिप तक विस्तार करने की हमारी योजना में भोपाल हमारी मजबूत जमीनी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
इस साझेदारी पर बात करते हुए अविटल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ऋषभ बंसल ने कहा, “हमें भोपाल में एका मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की श्रृंखला पेश करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। यह साझेदारी टिकाऊ परिवहन के प्रति हमारी साझी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम मध्य प्रदेश भर के फ्लीट ऑपरेटरों को विश्वसनीय बिक्री, सर्विस और दीर्घकालिक सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।”
एका भारत की अग्रणी ओईएम कंपनियों में से एक है, जो थ्री-व्हीलर्स से लेकर 55-टन के भारी-भरकम ट्रकों तक वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की संपूर्ण श्रृंखला प्रदान करती है। इन वाहनों को भारत में ही डिज़ाइन, इंजीनियर और निर्मित किया जाता है, जो सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करता है।
वर्तमान में कंपनी तीन विनिर्माण सुविधाएं चला रही है, जिनमें कोरेगांव भीमा स्थित बस निर्माण संयंत्र और चाकण (पुणे) स्थित ट्रक एवं छोटे वाणिज्यिक वाहन निर्माण केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एका पीथमपुर में 47 एकड़ में एक नई विनिर्माण सुविधा विकसित कर रही है, जो इसकी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाएगी। संयुक्त रूप से ये संयंत्र प्रतिवर्ष 10,000 बसें, 24,000 छोटे वाणिज्यिक वाहनों और 4,000 ट्रक बनाने की क्षमता प्रदान करेंगे।
भोपाल के नए टचप्वाइंट का पता:
एका शोरूम: अविटल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट 43, ग्राउंड फ्लोर, वीनस अस्पताल के बगल में, महोली, अयोध्या बायपास, भोपाल, मध्य प्रदेश 462010


