- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एकता कपूर ने तोड़ी अपनी चुप्पी!
एकता कपूर को इन दिनों कुछ सोशल मीडिया बुलीज़ द्वारा कुछ अपमानजनक और निराशाजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में, आज एकता ने शोभा डे से बात करते हुए इस इस मुद्दे को संबोधित किया है।
जब शोभा डे ने उनसे सोशल मीडिया के हालिया खतरे और क्रोध पर सवाल पूछा तो, एकता ने कहा, “एएक व्यक्ति के रूप में और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं। हमारी सुरक्षा में उनका योगदान बहुत बड़ा है। हमने पहले ही उस दृश्य को हटा दिया है जिसके बारे में बात की जा रही है, इसलिए हमारी तरफ़ से एक्शन लिया गया है।
अगर किसी की भावना को हमने अनजाने में चोट पहुंचाई है तो उसके लिए हम पूरी तरह से माफी मांगते हैं। लेकिन बावजूद इसके, ट्रोलर्स से बुलिंग और बलात्कार की जो धमकियां मिल रहीं है वह सराहनीय नहीं है।
इस वीडियो में हम देखते हैं कि एकता किस तरह साइबर बुलिंग के खिलाफ अपना पक्ष रख रही है क्योंकि भविष्य में उनकी जगह किसी अन्य महिला को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है और इसे अब खत्म करने की ज़रूरत है। हमें एकता पर बेहद गर्व है, उनका आत्मविश्वास और धैर्य बेहद प्रेरणादायक है।
एकता कपूर घर-घर में पहचाने जाने वाला नाम है, जो पिछले वर्षों से दमदार कंटेंट के साथ हमारा मनोरंजन कर रहीं है। अखंडता और गरिमा वाली ऐसी महिला के प्रति इस तरह के अनादर को देखना बेहद निराशाजनक है।


