- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर के ‘एशियन फूड फेस्टिवल’ में ज़ायकेदार एशियन व्यंजनों का लुत्फ़
इंदौर. एशियन व्यंजनों को दुनियाभर में अपनी विविधता और इसे बनाने के अनूठे तरीकों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि जितना बड़ा एशिया है,उतने ही प्रकार के व्यंजन आपको यहां मिल सकते हैं। बड़ी तादाद में लोग चायनीज़, थाई, मलेशियन व्यंजनों को पसंद करते हैं।
प्रतिष्ठित होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ‘एशियन फूड फेस्टिवल’ का आयोजन कुछ ऐसी ही विविध प्रकार के ज़ायकेदार व्यंजनों को शहरवासियों के बीच लेकर आया है। इस फूड फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और यह 18 अगस्त 2019 तक जारी रहेगा।
यह फूड फेस्टिवल होटल के कावा रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया है जहां शहरवासी स्वादिष्ट एशियन व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
मानसून का मौसम है और इस मौसम में मेहमानों को विभिन्न ज़ायकेदार चीनी, थाई और भारतीय व्यंजनों का ज़ायका देने के लिए फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने इस 10-दिवसीय ‘एशियन फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया है, जो मेहमानों को एक यादगार अनुभव देगा।
यहां चीन, थाईलैंड, वियतनाम और इंडोनेशिया आदि जैसे एशियाई देशों के व्यंजनों द्वारा उनकी परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी ।इस फूड फेस्टिवल में मेहमान शेफ जनक बोहरा और शेफ रमन यादव द्वारा बनाए गए व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएंगे। मानसून के इस मौसम में विभिन्न प्रकार के लाजवाब एशियाई व्यंजनों का स्वाद इंदौर के फूड लवर्स को लुभाएगा।
इस अवसर पर फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर के होटल मैनेजर सैयद ज़ुल्फ़िकार अली ने कहा “हमने हर बार इंदौरवासियों को कुछ नया परोसने का प्रयास किया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने एशियन फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया है जहां लोग एशियन परंपराओं से प्रेरित व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
इस फूड फेस्टिवल के जरिए हम लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के एशियन व्यंजन लेकर आए हैं। हम अपने प्रत्येक फूड फेस्टिवल के जरिए इंदौर के फूड लवर्स को विभिन्न व्यंजनों द्वारा नए-नए ज़ायकों से परिचित करवाना चाहते हैं एवं उन्हें यादगार अनुभव देना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “ इस फूड फेस्टिवल द्वारा शहरवासियों को न केवल व्यंजनों को खाने बल्कि उनके जरिये एशिया के विभिन्न देशों की संस्कृति को भी जानने का मौका मिलेगा। आशा है की यह फूड फेस्टिवल भी सभी को आकर्षित करेगा।“
एशियन फूड फेस्टिवल में आप कई प्रकार के वेज और नॉन-वेज एशियन व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। विभिन्न लोकप्रिय एशियाई व्यंजन जैसे डिम सम, फाइव स्पाइस्ड चिकन, चिकन सेटे, स्टिर फ्राइड लैंब, वेजिटेबल हॉट पॉट, वेज और नॉन वेज थाई करी, बर्मीज़ एग करी उपलब्ध हैं।
वहीं एशिया के कुछ चुनिंदा पसंद किए जाने वाले एशियन व्यंजन जैसे चिली चिकन, चिली पनीर, वेजिटेबल हक्का नूडल्स, स्प्रिंग रोल, क्रिस्पी फ्राइड वेजिटेबल, दर्सन इत्यादि भी फूड फेस्टिवल के मेन्यु में शामिल किए गए हैं।


