- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं पौराणिक कथाओं और कल्पनाओं का
बिग मैजिक लेकर आ रहा है ‘संतोषी मां’ और सोन परी
बिग मैजिक इस महीने मनोरंजन को एक नये मुकाम पर ले जाने के लिये तैयार है। चैनल द्वारा अलग-अलग शैली के दो नये शो की पेशकश की जा रही है, जिनके नाम हैं- संतोषी मां और सोन परी।
गौरतलब है कि बिग मैजिक फ्री-टु-एयर (एफटीए) हिंदी भाषी बाजार (एचएसएम) में एक प्रमुख वैरायटी जनरल एन्टरटेमेंट चैनल है। इन दो नये कार्यक्रम की पेशकश पूरे परिवार को सम्पूर्ण मनोरंजन प्रदान करने की इस फैमिली एन्टरटेनमेंट चैनल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एक ओर जहां, संतोषी मां माइथोलॉजी और ड्रामा का संयोजन है, वहीं दूसरी ओर सोन परी दर्शकों को कल्पना की जादुई दुनिया में ले जायेगा। संतोषी मां शो का प्रसारण प्रत्येक सोमवार से रविवार रात 9:00 बजे से होगा, जबकि सोन परी का प्रसारण 10 जुलाई को शाम 6:00 बजे सोमवार से शनिवार किया जायेगा। इन नये कार्यक्रम के जरिये चैनल का लक्ष्य माइथोलॉजी और फैंटेसी की दुनिया में लाकर परिवारों को एकजुट करना है।
‘संतोषी मां’ की कहानी संतोषी नाम की एक लड़की की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह संतोषी मां की अनन्य भक्त है। उसे विश्वास है कि संतोषी मां उसके उन सभी दुर्भाग्यों को हर लेंगी, जिसका सामना उसे अपने लालची रिश्तेदारों के कारण करना पड़ता है। संतोषी के रिश्तेदार अमीर बनना चाहते हैं और पैसों के लिये एवं ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिये वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।
दूसरी ओर, इस शो में देवलोक की कहानी भी दिखाई गई है, जहां पर ब्रह्मांड के सभी देवी और देवता निवास करते हैं। यहां पर देवी संतोषी अपनी सहयोगी ‘गौ माता’ के साथ अपनी भक्त संतोषी की हर संभव मदद करने की कोशिश करती हैं। हालांकि, उनके प्रयासों को देवी पॉलोमी विफल करने में लगी रही हैं। देवी पॉलोमी को ईर्ष्या, लालच और कपट की देवी माना जाता है। अभिनेत्री ग्रेसी सिंह इस शो में संतोषी मां और रतन राजपूत भक्त संतोषी की भूमिका निभायेंगी।
वहीं, दूसरा शो सोन परी एक फैंटेसी ऐडवेंचर टेलीविजन शो है, जिसमें एक छोटी लड़की फ्रूटी और उसके दोस्त अल्टू की कहानी दिखाई गई है। फ्रूटी को एक जादुई रत्न मिलता है, जिसे रगड़ने पर सोन परी नाम की एक परी प्रकट हो जाती है। यह शो इन तीनों के रोमांचक सफर से भरा है और किस तरह ये तीनों दोस्त फ्रूटी की होने वाली सौतेली माँ और उसके भाई को सबक सिखाते हैं और साथ ही बुरी ताकतों से भी मुकाबला करते हैं।
बेमिसाल मनोरंजन प्रदान करने के चैनल के वादे के अनुरूप ये दो नये शो बिग मैजिक की कंटेंट लाइब्रेरी को और भी मज़बूत बनायेंगे। इसके साथ ही ये शोज परिवारों की सही नब्ज़ को भी पकड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार के हर सदस्य को एक रोमांचक एवं आनंददायक अनुभव मिले।


