- Netflix’s Vir Das: Fool Volume Nominated At The International Emmy Awards 2026
- Suhail Nayyar spills the beans on his physical transformation and role for Udta Teer!
- एलजी इंडिया ने शानदार परफॉरमेंस, स्मार्ट सुविधा और आकर्षक डिज़ाइन वाली सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की नई रेंज पेश की
- हर सफर का भरोसेमंद साथी: अरिस्टोक्रेट सोलाना
- नर्मदापुरम रोड पर पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ होमलेन ने किया भोपाल में प्रवेश
एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष
प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, यादगार आयोजनों और भरोसेमंद सेवाओं का शानदार सफर
इंदौर, 19 मार्च 2026 – इंदौर के हॉस्पिटैलिटी मैप पर अपनी खास पहचान बना चुका एसेंशिया लग्जरी होटल अपने 4 सफल वर्ष पूरे कर चुका है। इन चार वर्षों में होटल सिर्फ एक स्टे विकल्प से आगे बढ़कर लोगों के खास पलों, शादियों, जश्नों और यादों का अहम हिस्सा बन गया है।
एसेंशिया होटल्स & रिसॉर्ट्स, जिसकी स्थापना वर्ष 2018 में एवरिना हॉस्पिटैलिटी के अंतर्गत हुई, एक ऐसा ब्रांड है जो आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय मेहमाननवाजी की गर्मजोशी को जोड़ते हुए मेहमानों को सहज और यादगार अनुभव प्रदान करता है। इंदौर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में बढ़ते कॉर्पोरेट, वेडिंग और सोशल इवेंट्स की मांग को ध्यान में रखते हुए एसेंशिया की शुरुआत की गई।
पिछले चार वर्षों में, एसेंशिया ने इंदौर को प्रीमियम लग्ज़री स्टे के साथ-साथ भव्य बैंक्वेट और विस्तृत लॉन स्पेस के जरिए वेडिंग और इवेंट कल्चर को नई पहचान दी है। यहां आयोजित शादियां और कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि यादगार अनुभव बनते हैं। इसी उत्कृष्टता के चलते होटल को “सेंट्रल इंडिया का बेस्ट लग्जरी वेडिंग होटल” के सम्मान से नवाजा गया है। साथ ही, यहां 5000 मेहमानों तक के बड़े आयोजनों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका है, जो इसकी क्षमता और संचालन दक्षता को दर्शाता है।
एसेंशिया की पहचान केवल उसकी आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि उसकी अतिथि-केंद्रित सेवाओं और व्यक्तिगत अनुभव से भी बनी है। होटल को लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया और उच्च स्तर का गेस्ट सैटिस्फैक्शन प्राप्त हुआ है, जिससे इसकी रीपीट गेस्ट बेस भी मजबूत हुई है।
इस सफलता के पीछे होटल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ विशेष रूप से सक्षम साथियों को भी समान अवसर प्रदान किए जाते हैं। समावेशी कार्य संस्कृति और नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से सेवा गुणवत्ता को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर होटल के जनरल मैनेजर, शिवेंद्र सिंह परिहार, ने कहा, “ये चार वर्ष हमारे लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि कई खूबसूरत यादों का संग्रह हैं। ‘बेस्ट लग्जरी वेडिंग होटल’ के रूप में मिली पहचान और 5000 मेहमानों तक के बड़े आयोजनों का सफल संचालन हमारी टीम की मेहनत और हमारे मेहमानों के विश्वास का परिणाम है। हम आगे भी हर मेहमान के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”
आने वाले समय में, एसेंशिया का फोकस अपने वेडिंग और इवेंट्स सेगमेंट को और मजबूत करने, नए फूड एंड बेवरेज अनुभव प्रस्तुत करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपनी पहुंच को और व्यापक बनाने पर रहेगा। साथ ही, ब्रांड इंदौर और अन्य प्रमुख शहरों में अपने विस्तार की दिशा में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर की यह 4वीं वर्षगांठ केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी मेहमानों, टीम सदस्यों और यादों का उत्सव है, जिन्होंने इस सफर को खास बनाया है।
एसेंशिया होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, जिसकी स्थापना वर्ष 2018 में एवरिना हॉस्पिटैलिटी के अंतर्गत हुई, आज एक तेजी से उभरता हुआ भारतीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड है। वर्तमान में ब्रांड के देशभर में 5 होटल संचालित हैं, जिनमें इंदौर, पुणे, उदयपुर, चेन्नई और सिरसी शामिल हैं, जहां इंदौर इसकी फ्लैगशिप प्रॉपर्टी के रूप में स्थापित है।
ब्रांड अपने विस्तार के अगले चरण में है और आने वाले समय में 7 से 8 नए होटल्स बेंगलुरु, नागपुर, भोपाल और गोवा सहित अन्य प्रमुख शहरों में शुरू करने की योजना पर कार्य कर रहा है। एसेंशिया ने अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने के लिए एसेंशिया ग्रैंड, एसेंशिया लक्ज़री, एसेंशिया रिसॉर्ट्स & स्पा और एसेंशिया प्रीमियर जैसे अलग-अलग ब्रांड सेगमेंट्स भी विकसित किए हैं, जिससे विभिन्न ग्राहक वर्गों को बेहतर तरीके से सेवाएं दी जा सकें।


