- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हर पिता को अपने बच्चे के सपनों को सपोर्ट करना चाहिए : आशय मिश्रा
मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ ने दर्शकों को ऐसी महिलाओं के प्रति सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ एक यंग और सफल बिजनेसवुमन आलिया श्रॉफ (सुकीर्ति कांडपाल) की कहानी है, जो अपनी मर्जी से आईवीएफ के जरिए सिंगल मां बनने का चुनाव करती है। उसके सफर में तब एक नया मोड़ आता है, जब उसकी मुलाकात मथुरा से आए सारंगधर पांडे (आशय मिश्रा) से होती है।
इस शो में सारंगधर अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध लेखक बनने का सपना लिए 30 साल की उम्र में मुंबई चला आता है, जबकि उनके पिता चाहते थे कि वो अपने परिवार का व्यवसाय संभाले। लेकिन वो अपनी महत्वाकांक्षा को चुनता है और मुंबई आकर अपना करियर बनाता है।
सारंगधर के पिता के बारे में बताते हुए आशय कहते हैं, “सारंगधर के पिता उसके करियर में उसके साथ नहीं होते हैं। मुझे खुशी है कि मेरे पिता ने मेरे एक्टर बनने के सपनों का साथ दिया। मेरा मानना है कि आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी मेहनत और अपने पिता के सपोर्ट से हूं। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे अपना रास्ता चुनने की आजादी दी।
यदि मेरे पिता ने मेरा साथ ना दिया होता, तो मुझे नहीं पता मेरा सफर किस तरह आगे बढ़ता। कई बार जब बच्चे एक्टिंग को करियर बनाना चाहते हैं तो मां-बाप को संशय होता है। खासतौर से छोटे शहरों में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है। लेकिन मैं अपने पिता का आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपने फैसले खुद लेने दिए।“
आशय मिश्रा आगे बताते हैं, “मेरे पिता हमारे परिवार के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। वो बहुत समझदार और सपोर्टिव हैं। उन्होंने मुझे हमेशा बड़े सपने देखने और उन्हें पाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व में यदि मैं असफल भी हो जाता था, तब भी वो मेरे प्रयास के लिए मेरी पीठ थपथपाते थे। मैं उन्हीं की वजह से इस मुकाम पर हूं।“


