- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
तीन महीने चलेगा “हर इंदौरी स्वस्थ” शिविर
इंदौर। स्वच्छता की ही तरह शहर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश का नंबर शहर बनाने के लिए प्रयत्नशील आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी 5 अप्रैल, बुधवार से एक विशेष चिकित्सा शिविर “हर इंदौरी स्वस्थ” का आगाज कर रहे हैं। प्रत्येक इंदौरी को स्वस्थ बनाने और विशेष रूप से युवाओं को प्राकृतिक चिकित्सा की महत्ता से रूबरू कराने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा ये शिविर 4 जुलाई तक जारी रहेगा।
“कम्यूनिटी हेल्थ एंड वेलफेयर” के बैनर तले “एडवांस होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी, पीपल्याहाना” में आयोजित अपने तरह के इस अनूठे शिविर के बारे में डॉ. द्विवेदी ने बताया कि आमतौर पर सबसे ज्यादा बीमारियाँ गर्मियों के मौसम में और गर्मी तथा बरसात के संधिकाल के दौरान होती हैं।
अगर हम इस दौरान इंदौरियों को सेहतमंद रखने में सफल रहे तो यह हर इंदौरी स्वस्थ अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसी के मद्देनजर इस त्रैमासिक शिविर के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा सलाह पूरी तरह निःशुल्क होगी तथा उपचार भी बेहद किफायती दरों पर किया जायेगा, ताकि हर वर्ग के अधिक से अधिक लोग इस तरह त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकें। शिविर में पूर्व पंजीयन आवश्यक कृपया कॉल 0731-4989287 +91 98935 19287 करके ही पधारें प्राकृतिक चिकित्सा हेतु एक सेट अंतः वस्त्र अवश्य लेकर आएँ.


