- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘फोन बूथ’ की घोषणा!
एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसकी स्थापना रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की है, वे कई मेगा हिट फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते आये है जिसने व्यावसायिक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की हैं। हाल ही में, वे कुछ शो और फिल्मों के साथ ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी मूल कंटेंट के साथ विजय प्राप्त कर रहे हैं।
इस सूची में एक अन्य नाम शामिल करते हुए, एक्सेल ने अपनी आगामी फिल्म ‘फोन भूत’ की घोषणा कर दी है जो कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और ईशान खट्टर अभिनीत एक हॉरर-कॉमेडी है! यह तिकड़ी आपको गुदगुदाने के लिए तैयार है!
एक्सेल ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”Darna allowed hai, as long as you’re laughing along the way. #PhoneBhoot, ringing in cinemas near you in 2021.
@gurmmeetsingh @katrinakaif @siddhantchaturvedi @ishaankhatter @ravi.shankaran @jasvinderbath @ritesh_sid @faroutakhtar”
वर्ष 2019 की सुपर हिट गली बॉय और उनकी आने वाली बॉक्सिंग फिल्म तूफान के बाद, ‘फोन भूत’ एक्सेल की एक प्रमुख फिल्म घोषणा है। इस बात पर गौर फ़रमाया जाए कि एक्सेल द्वारा साझा की गई कैटरीना, सिद्धांत और ईशान की इस फोटो को लॉकडाउन से पहले शूट किया गया था।
आगामी सुपरनैचुरल कॉमेडी एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है, जिसे गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है, और रवि शंकरन व जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित है। टीम इस साल के अंत में शूटिंग शुरू करेगी और 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है


