- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 70 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. 70 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 6225 हो गया. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 299 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1606 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1506 निगेटिव और 70 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 26 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 4 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 6225 हो गया. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 299 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 121930 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 6225 पॉजीटिव निकले. इनमें से 299 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 74 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4366 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1560 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 43 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4945 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


