- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
आकांक्षा सिंह सरथकुमार और जगपति बाबू अभिनीत अपने ओ टी टी डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित
डिज़्नी+ हॉटस्टार की पहली तेलुगु वेब सीरीज़ घरशना को लेकर काफी उम्मीदें हैं। इस क्राइम ड्रामा में सरथ कुमार, जगपति बाबू और नवीन चंद्र जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं, और अभिनेत्री आकांक्षा सिंह इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
इस श्रृंखला का हिस्सा होने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, आकांक्षा कहती हैं, “यह पहली बार है जब मैं जगपति बाबू सर और सरथ कुमार सर के साथ काम कर रही हूं। वे जीवित दिग्गज हैं और मैं उनके साथ काम करने का अवसर पाने के लिए आभारी हूं। मैं वास्तव में घरशना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। इस तरह के एक प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस और प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
आकांक्षा घराना में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नज़र आएँगी। आकांक्षा कहती हैं, “मैं एक शक्तिशाली किरदार निभाती हूं और मेरा मानना है कि कोई भी अभिनेत्री इस तरह का किरदार निभाना चाहेगी, क्योंकि मेरा रोल इस श्रृंखला के लिए बहुत प्रभावशाली और महत्वपूर्ण है।”
आकांक्षा अपने ओ टी टी डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित रही हैं और अब उनकी ख़ुशी दुगनी हो गयी है। “चूंकि श्रृंखला जल्द ही रिलीज होने वाली है, मैं वास्तव में इसे लेकर उत्साहित हूं। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए एक्साइटेड हूँ क्यूंकि लोग मुझे एक अलग भूमिका निभाते हुए देखेंगे , ”आकांक्षा कहती हैं।


