- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
ह्रदयघात से संबंध में जरूरी सावधानियों के बारे में रोचक रूप से समझाया
इंदौर. लायंस क्लब इंटरनेशनल की तरफ से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में स्वस्थ दिल स्वस्थ शरीर विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया.
मेदांता हास्पिटल के विख्यात डाक्टर्स ने ह्रदय से संबंधित विभिन्न सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. प्रसिद्व ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर भारत रावत ने सीपीआर प्रोसीजर के लाइव डेमो के माध्यम से सभागृह में बड़ी संख्या में मौजूद लायन सदस्यों को ह्रदयघात से संबंध में जरूरी सावधानियों के बारे में बड़े रोचक रूप से समझाया.
उनका कहना था मस्त रहे और स्वस्थ रहे. कार्यक्रम में डाक्टर नम्रता कछारा स्त्री रोग विशेषज्ञ, मिस रूपश्री जायसवाल डायटीशियन एवं राजेश रेनू जैन बाडी फैट विशेषज्ञ ने भी संबंोधित किया.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायनेस की मल्टीपल प्रेसिडेंट लायन अंजना जैन व विशेष अतिथि लायन अजय सेंगर थे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं बाडी फैट का परीक्षण भी किया गया. कार्यक्रम का संचालन रश्मि गुप्ता, स्वागत उदबोधन रेनू अग्रवाल, शीला गुप्ता तथा आभार मनीष वैदय एवं किरण लाहोटी ने माना.


