- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
रैम्प के तहत मध्य प्रदेश के MSMEs एवं स्टार्टअप्स का टूल्स एंड इक्विपमेंट एक्सपो 2026 में एक्सपोसर विज़िट
भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME मिनिस्ट्री) की वर्ल्ड बैंक समर्थित रैम्प (रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 19 MSMEs एवं स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों द्वारा टूल्स एंड इक्विपमेंट एक्सपो 2026, दिल्ली का एक्सपोज़र विजिट किया गया।
इस विजिट का आयोजन मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (MPLUN), डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज़ (डीओएमएसएमई), Government of Madhya Pradesh द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत 16 से 18 सितंबर , 2026 को किया गया। विजिट के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों को टूल्स, मशीनरी एवं उपकरणों के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी विकास और उद्योग में अपनाई जा रही आधुनिक कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
टूल्स एंड इक्विपमेंट एक्सपो 2026 के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल MSMEs एवं स्टार्टअप्स ने विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीनरी, औद्योगिक उपकरणों, टूल्स एवं तकनीकी समाधानों का अवलोकन किया। प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी में उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों, निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों एवं संभावित व्यावसायिक साझेदारों के साथ संवाद स्थापित कर नवीन तकनीकों तथा बाजार में उपलब्ध समाधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
रैम्प योजना के उद्देश्यों के अनुरूप इस प्रकार की एक्सपोज़र विजिट प्रदेश के MSMEs एवं स्टार्टअप्स को उद्योग जगत के नवीनतम विकास से जोड़ने में सहायक हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने, नवाचार को अपनाने, उत्पादकता में सुधार करने और अपने व्यवसाय को बदलती बाजार आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के अवसर मिलते हैं।
इस विजिट के माध्यम से सहभागी उद्यमियों को आधुनिक टूल्स एवं उपकरणों से संबंधित नई तकनीकों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही, उन्हें संभावित व्यावसायिक सहयोग, तकनीकी उन्नयन, नए उत्पादों के विकास एवं बाजार विस्तार के लिए उपयोगी संपर्क और अनुभव प्राप्त हुए।


