- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फरहान अख्तर ने फ़िल्म “तूफ़ान” के पहले लुक पोस्टर के साथ उड़ाए सभी के होश!
फ़िल्म 2 अक्टूबर 2020 में होगी रिलीज!
फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म “तूफ़ान” अपने पहले लुक पोस्टर के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा रही है जिसमें फरहान अख्तर पहले कभी नहीं देखे गए बॉक्सिंग अवतार में नज़र आ रहे है।
फरहान अख्तर बॉक्सिंग रिंग में नज़र आ रहे हैं और यह लुक उन दिनों एवं महीनों की दृढ़ता का प्रमाण है, जिसका हम सभी को इंतजार था। फरहान का यह लुक आपको उनकी आखिरी फिल्म भाग मिल्खा भाग की भव्यता की याद दिला देगा।
फरहान अख्तर अपने सोशल मीडिया पर “तूफ़ान” का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखते है,”Toofan Uthega!! FIRST LOOK! #TOOFAN releasing 2nd October 2020!! 🥊”
भाग मिल्खा भाग में एक एथलीट की भूमिका के साथ दिल जीतने के बाद, अभिनेता आगामी फिल्म ‘तूफ़ान’ में एक ओर पावर-पैक तारकीय परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है।
इस भूमिका की तैयारी करते समय, फरहान अपने कट्टर प्रशिक्षण की झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते आये है।
आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म “तूफ़ान” राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है और 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।


