- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
लगातार अविश्वसनीय किरदारों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले फरहान अख्तर जल्द ‘तूफ़ान’ के साथ 2020 अपने नाम करने के लिए है तैयार!
फरहान अख्तर मनोरंजन का एक बहुमुखी पैकेज है और उनके कौशल की कोई सीमा नहीं है। अभिनेता ने भारतीय फिल्म उद्योग के दर्शकों को कई यादगार किरदार दिए है।
दर्शकों को बॉलीवुड फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में अभिनेता का सबसे सार्थक और काव्य किरदार में से एक देखने मिला था जिसमें फरहान ने एक विज्ञापन कॉपीराइटर की भूमिका निभाई थी।
फिल्म में उनका किरदार बेहद रचनात्मक था जिसे मंत्रमुग्ध कर देने वाली कविता के साथ पेश किया गया था जिसने फिल्म के सार को पकड़ते हुए दर्शकों के सामने एक सार्थक संदेश दिया था।
स्पोर्ट्स बायोपिक भाग मिल्खा भाग में, फरहान अख्तर ने विश्व चैंपियन धावक और ओलंपियन मिल्खा सिंह की प्रख्यात भूमिका निभाई थी।
बड़े पर्दे पर उनका किरदार देखना बेहद प्रेरणादायक था जिसने अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक प्रेरणा प्रदान की थी। ‘द स्काई इज पिंक’ नामक इस फैमिली ड्रामा में फरहान एक पति और एक पिता की गहन भूमिका निभाते हुए नज़र आये थे जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा और किरदार को एक छोर से दूसरे छोर तक निभाने की उनकी क्षमता को साबित करता है।
अभिनेता ने अपनी फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाओं के साथ कई पुरस्कार जीते हैं और उन फिल्मों को व्यावसायिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार फरहान अपनी आगामी फिल्म “तूफ़ान” के साथ बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहां वह अपने अभिनय कौशल और मुक्केबाजी के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नज़र आएंगे।
फरहान “तूफ़ान” के साथ बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म “तूफ़ान” राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। फिल्म 18 सितंबर 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार है।


