- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फरहान अख्तर 19 सितंबर को शाम 6 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर ड्रीम11 आईपीएल 2020 का करेंगे आगाज़!
बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी अभिनेता फरहान अख्तर स्टार स्पोर्ट्स लाइव ब्रॉडकास्ट पर ड्रीम11 आईपीएल 2020 के प्रथम मैच से पहले, ‘क्रिकेट लाइव’ का उद्घाटन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कोविड-19 के कारण देश एक कठिन दौर से गुजर रहा है, ऐसे में यह सीजन ओर भी खास बन गया है क्योंकि यह लोगों को भारत का पसंदीदा टूर्नामेंट देखने के लिए अपने घरों की सुरक्षा से एकत्रित होने का अवसर देगा।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बहुप्रतीक्षित टकराव से पहले, फरहान अख्तर ’क्रिकेट लाइव’ के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ करेंगे। वह आज के इन परीक्षण समय को संबोधित करेंगे और साझा करेंगे कि कैसे इस ‘तूफान’ से निपटने के लिए ‘विश्वास’ की सवारी करने की आवश्यकता है।
स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर एक्सक्लूसिव रूप से बात करते हुए, फरहान ने कहा, “यह कठिन वक़्त है और हमारा राष्ट्र लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। दुनियां द्वारा ‘न्यू नॉर्मल’ के साथ आगे बढ़ते हुए, आईपीएल की घोषणा एक ताजी हवा की सांस की तरह थी। मैं स्पोर्ट एक्शन के लिए तत्पर रहा हूं, और लाइव इंडियन क्रिकेट एक लंबे अंतराल के बाद वापस आया है।
टीम या व्यक्ति के व्यक्तिगत सफ़र से सीखने के लिए बहुत कुछ है। गिरने के बाद उठना, गलतियों से सीखना और सबसे महत्वपूर्ण बात, जीत के बाद भी ज़मीन से जुड़े रहना और विनम्र रहना, अतिआवश्यक है। मैं अपनी आगामी फिल्म ‘तूफ़ान’ पर काम करने के बाद इस भावना को अधिक गंभीरता से समझ सकता हूं, जो खेल की पृष्ठभूमि पर बनी है और फ़िल्म को इसी समान लोकाचार पर बनाया गया है।
यह महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से इस कठिन समय में, एक बेहतर कल के लिए सभी बाधाओं से लड़ने के लिए लचीला, आशावादी और तैयार रहने की ज़रूरत है। निजी तौर पर, स्टार स्पोर्ट्स पर पहला शो ‘क्रिकेट लाइव’ का उद्घाटन करने का भी एक परम आनंद है, जिसमें एमआई और सीएसके के बीच आईपीएल की बहुप्रतीक्षित क्लैश देखने मिलेगी। एक भव्य उद्घाटन खेल के लिए उत्साहित हूँ।”
फ़रहान अख़्तर को विशेष रूप से स्टार स्पोर्ट्स के प्री-शो क्रिकेट लाइव पर शाम 6 बजे से 19 सितंबर 2020 तक उद्घाटन मैच से पहले देखना न भूलें।
फरहान के प्रशंसकों के लिए यह एक रोमांचक अवसर होगा क्योंकि अभिनेता की आगामी फिल्म ‘तूफ़ान’ के पोस्टर ने पहले से ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत की गई है और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। ‘तूफान’ एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म है जिसे आरोएम्पी पिक्चर्स के साथ मिलकर बनाया गया है।


