- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर में फ़र्ज़ी कैफे का शानदार आगाज़
इंदौरियों के स्वाद और नाइटलाइफ़ में नई क्रांति लाने को तैयार
इंदौर। ‘सटीक दूरदर्शिता के साथ एक ध्येय की ओर अग्रसर’ (मैन विथ अ विज़न ऑन अ मिशन’) सफल ऑन्त्रप्रेन्योर तथा मैसिव रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, ज़ोरावर कालरा ने इंदौर में बहुप्रतीक्षित और विशेषताओं से सजे ‘मॉर्डन इंडियन बिस्ट्रो- फ़र्ज़ी कैफे’ के लॉन्च की घोषणा की।
लॉन्चिंग के साथ ही लोगों के दिल में अपनी जगह बना लेने वाले इस रेस्त्रां ने अब इंदौर के खान-पान पारखियों और प्रेमियों के साथ ही क्षेत्र के युवाओं को भी आकर्षित करने की ओर पूरा ध्यान केंद्रित कर लिया है।
यह रेस्त्रां न केवल भारतीय पाककला के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित करने में आगे रहा है बल्कि इसे लोगों की प्रशंसा, अनगिनत सम्मान और एक अद्भुत डाइनिंग एक्सपीरियंस की पेशकश करने वाले रेस्त्रां के रूप में भी जाना जाता है।
इस लॉन्चिंग के अवसर पर बात करते हुए श्री ज़ोरावर कालरा, मैसिव रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, ने कहा- ‘इंदौर भारत का ‘स्ट्रीट फ़ूड कैपिटल है’ और इस शहर को इसकी शाही भोजन संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। इस शहर की अपूर्व ऊर्जा ने हमें इस शानदार शहर में अपने ‘मॉर्डन इंडियन बिस्ट्रो- फ़र्ज़ी कैफे’ को लॉन्च करने का निर्णय लेने में मदद की। हम इंदौर के लोगों की टेस्ट बड्स को ‘फ़र्ज़ीफाई’ करने का अवसर पाकर बहुत उत्साहित हैं। यह आउटलेट देश का 13 वां फ़र्ज़ी कैफे बन जायेगा।
हमने हाल ही में सफलतापूर्वक लंदन में इस रेस्त्रां की लॉन्चिंग की है और इस साल के अंत तक हम पांच और देशों में अपनी उपस्थिति दर्शा चुके होंगे। एक ओर हम निरंतर देशभर में मौजूद विस्तृत भोजन परम्परा और स्वाद को नए इनोवेशन और इससे जुड़े हर पहलू की खूबी को उभारने का प्रयास करते रहेंगे तो दूसरी ओर हम फ़र्ज़ी के मूल विचार की जड़ों से जुड़े रहने का वादा भी निभाएंगे, जिसके अंतर्गत हम हर अतिथि को एक अनूठा और अद्भुत डाइनिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध करवाने को तत्पर रहते हैं।
इस रेस्त्रां को एक कूल और फैशनेबल रंग के साथ डिजाइन किया गया है ताकि हर आयु वर्ग के व्यक्ति को यहाँ सबसे शानदार डाइनिंग एक्सपीरियंस मिल सके। चाहे यह कोई फॉर्मल गेट टुगेदर हो या कैजुअल हैंगआउट, फ़र्ज़ी कैफे इंदौर हर अतिथि का तहे दिल से स्वागत करता है।’
फ़र्ज़ी कैफे उन सभी स्वादप्रेमियों के लिए है जो भारतीय भोजन के साथ ही ग्लोबल स्वाद को भी पसंद करते हैं और इंडियन क्विजीन के नए स्वरूप का स्वाद लेने को उत्सुक रहते हैं। यह अपने आप में पहला ऐसा इंडियन बिस्ट्रो कंसेप्ट है जो कि बड़े पैमाने पर पाककला के छोटे से छोटे तत्व का प्रयोग करके स्वादप्रेमियों और पाककला पारखियों को लाजवाब स्वाद की दावत देता है।
इस रेस्त्रां को एक मजेदार मॉर्डन इंडियन बिस्ट्रो के रूप में पहचाना जाता है जहाँ अतिथि पाककला के हर तत्व का प्रयोग करके तैयार किये गये, लाजवाब और लज्जतदार आधुनिक भारतीय भोजन का आनंद लेता है। इस श्रेणी में भारत के विशिष्ट व्यंजनों के साथ ही दुनियाभर के प्रसिद्द पकवान भी इंडियन टच के साथ तैयार कर परोसे जाते हैं। भारतीय फ्लेवर्स के तड़के के सही उपयोग के साथ फ़र्ज़ी कैफे, पाककला के छोटे से छोटे हिस्से से मिलकर बनी आधुनिक पाककला तकनीकों तथा प्रेजेंटेशन स्टाइल का एकदम सही मिश्रण है जहाँ आप पाते हैं एनर्जी से भरपूर डाइनिंग एक्सपीरियंस।
श्री ज़ोरावर कालरा ने आगे कहा- ‘जब भी हम बाहर खाने के लिए जाते हैं, इंडियन क्विजीन हमारे पसंद के भोजन की सूची में हमेशा सबसे नीचे होता है. यह एक ऐसी बात है जो हमेशा से मेरे लिए कौतुहल का विषय रही है, इसने मुझे आश्चर्य में डाला है।
एक भारतीय और भारतीय भोजन की मजबूती से प्रस्तुत की जाने वाली विविधता का प्रेमी होने के नाते मैं और मेरे पिता (श्री जिग्स कालरा) हमेशा अपने भोजन को लेकर गर्व महसूस करते हैं। हम विश्वास करते हैं कि भारतीय होने के नाते ये हमारा दायित्व है कि हम अपने भोजन को ऊपर लेकर जाने का प्रयास करें, इसे इसके आधुनिक अवतार में दुनिया के सामने प्रस्तुत करें और इसकी प्रमाणिकता को बरकरार रखें।
इसी विचार के साथ हम सभी उम्र के भोजन प्रेमियों के लिए भारतीय भोजन को फिर से ‘कूल’ स्वरूप में बनाना चाहते थे, और यही विचार’मॉर्डन इंडियन बिस्ट्रो- फ़र्ज़ी कैफे’ की नींव का आधार बना’।
फ़र्ज़ी कैफे के मेन्यू में इंदौरियों की टेस्ट बड्स का स्वागत निरंतर लज्जतदार स्वाद के साथ किया जाता है। इसमें ताजे तथा सही इंग्रेडिएंट्स का प्रयोग करके ग्लोबल कम्फर्ट फूड को भारतीय फ्लेवर्स के साथ तथा भोजन पकाने के ठेठ भारतीय तरीकों के साथ फ्यूजन करके तैयार किया और परोसा जाता है।
रेस्त्रां का एनर्जी से भरपूर स्थान कैजुअल डाइनिंग एम्बिएंस की पेशकश करता है, जहाँ मेहमान’टापस स्टाइल मेन्यू’ (स्पेनिश क्विजीन में उपलब्ध विभिन्न एपेटाइज़र्स तथा स्नैक्स का प्रकार) का आनंद ले सकते हैं, जिसमें दुनियाभर के व्यंजनों से बनी फ्यूजन डिशेज तथा मॉलिक्युलर कॉकटेल्स एवं लिकर के विकल्प मौजूद होते हैं।
स्वाद की बेशकीमती यात्रा पर ले जाने के इरादे से रेस्त्रां द्वारा निरंतर ऐसे व्यंजन तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है जिनमें इंग्रेडिएंट्स का अद्भुत और अनूठा मिश्रण हो ताकि भोजन को उसके सबसे मनमोहक अंदाज में परोसा जा सके।
मेहमान विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों में से अपनी रूचि व पसंद के लिहाज से विकल्प चुन सकते हैं. इनमें तंदूरी गोट शोल्डर जीरा खारी, सीज़र सैलेड, एडमामे (एक प्रकार की सोयाबीन फली) हमस कोरी रोटी क्रिस्प, लाहौरी चिकन, कॉलेज कैंटीन मसाला आलू सैंडविच, पिज़्ज़ा कुलचा, एडमामे और आलू समोसा पिनव्हील चाट और सिज़लिंग चिकन आदि शामिल हैं।
मेन कोर्स में विशेष बिरयानी उपलब्ध हैं, जिनमें मटन इराची/ इराकी पेपर फ्राय, श्वरमा बिरयानी और दम चिकन बिरयानी जैसे स्वाद शामिल किये गये हैं। इसके अलावा मेन कोर्स में शामिल इनोवेटिव व्यंजन जैसे कश्मीरी मोरल रिसॉटो तथा द बेबी लैम्ब शांक रोगन जोश आदि का स्वाद जरूर लिया जाना चाहिए। इस शानदार मेन्यू में विशेष डेज़र्ट ऑप्शंस भी हैं जिनमें रस मलाई त्रेस लचेस, बालूशाही2.0, पार्ले जी चीज़केक, लेमन कस्टर्ड टार्ट रेस्पबेरी स्प्लैश जैसे कई स्वाद आपकी स्वाद ग्रंथियों को स्पेशल दावत देने को तैयार हैं।


