- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फवाद खान ने कहा, ‘बरज़ख’ मेरे लिये पहली नजर का प्यार था
नामचीन अभिनेता फवाद खान ने असीम अब्बासी की नई सीरीज ‘बरज़ख’ के साथ छह साल बाद की वापसी
फवाद खान ‘बरज़ख’ के साथ पर्दे पर वापस लौट आये हैं। इस सीरीज के साथ न सिर्फ उन्होंने अपने छह सालों के ब्रेक को खत्म दिया है, बल्कि वे सार्थक कहानियां लाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शा रहे हैं। अपने नये प्रोजेक्ट में, फवाद ने सुरक्षित भूमिकाओं की तुलना में बोल्ड रोल्स को चुना है, जो उनकी कलात्मक निष्ठा और निभाए गए किरदारों को मानवीय रूप देने के प्रति समर्पण को दर्शाता है। जि़ंदगी सीमाओं से परे ऐसे कंटेंट लाने के लिए मशहूर है, जिनकी कहानियां संस्कृतियों और दिलों को जोड़ती हैं। ये सभी दिल को छू जाती हैं। प्रशंसक और दर्शक एक ऐसी कहानी का अनुभव करने की उम्मीद कर सकते हैं जो सोचने पर मजबूर कर दे और मानवीय भावनाओं के साथ गहराई से जुड़ी हो।
‘बरज़ख’ एक आकर्षक सीरीज है जो जटिल मानवीय भावनाओं और सामाजिक मुद्दों की गहराई में जाती है। यह कहानी पारंपरिक मान्यताओं को चुनौती देती है और सोचने पर मजबूर करती है। यह सीरीज अपनी गहराई से कहानी कहने की कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है, जिसमें प्रेम, हार, और पुनरुत्थान के विषयों को इस तरह से एक्सप्लोर किया गया है, जिसे सिर्फ फवाद खान ही जीवंत कर सकते हैं।
इस शो के कलाकारों में शामिल होने पर अपने अनुभव बताते हुये, फवाद खान ने कहा, “ मैं एक समूह में बहुत सहज महसूस करता हूं, और मुझे ऐसी कहानी का हिस्सा बनना पसंद है जो जीवन को सही मायने में दर्शाती हो। एक और प्रकार का कथानक भी है जो आपको कल्पनाओं की दुनिया में ले जाता है। मैं दोनों में विश्वास करता हूं और मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के पूरक हैं। ये विषय मुझे अधिक आकर्षित करते हैं क्योंकि इनमें गहराई और जटिलताएँ होती हैं जो कई परतों को उजागर करती हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से फैमिली ड्रामा और ढेर सारे कलाकारों का साथ अधिक पसंद हैं क्योंकि ये मोनोलॉग्स नहीं होते हैं, बल्कि संवाद होते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, कि जब उन्हें यह भूमिका ऑफर की गई, तो उनके लिये “यह पहली नजर का प्यार था!”
जि़ंदगी पर ‘बरज़ख’ के साथ फवाद खान का वापस लौटना सिर्फ अभिनय की दुनिया में ही उनकी वापसी नहीं है, बल्कि विविधतापूर्ण और प्रभावशाली कहानियों की ताकत में उनके विश्वास की भी पुष्टि करता है। इस शो के साथ दर्शक और प्रशंसक एक ऐसी कहानी की उम्मीद कर सकते हैं, जो विचारों को उत्तेजित करने वाली और मानवीय भावनाओं से जुड़ी, दोनों ही है।
सनम सईद और फवाद खान के साथ एक जादुई दुनिया का आनंद उठाने के लिये हो जाईये तैयार, देखिये ‘बरज़ख’ का फिनाले एपिसोड ज़ी5 और जि़ंदगी के यूट्यूब चैनल पर


