- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
समाज के कमज़ोर तबके के बच्चों को शिक्षित करने के लिए FGII ने अपनाया एक अभिनव तरीका
भारत, दिसंबर. फ़्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने समाज के कमज़ोर तबके के बच्चों के बीच साक्षरता बढ़ाने, तथा उनमें पढ़ने की आदत को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पित ‘रूम टू रीड’ नामक एक एनजीओ के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। इस साझेदारी के माध्यम से, कंपनी ने पुस्तकालयों का निर्माण करने और समाज के कमज़ोर तबके के बच्चों के बीच किताबें दान करने की योजना बनाई है।
समुदाय के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी के एक हिस्से के रूप में, FGII इस एनजीओ द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए धन जुटाने के लिए अपनी विशिष्ट रूप से डिजाइन की वार्षिक रिपोर्ट का उपयोग करेगा। Amazon.in और Flipkart.com पर इस पुस्तक को ऑर्डर करके कोई भी व्यक्ति इस नेक काम में सहयोग दे सकता है।
आपके द्वारा योगदान की गई राशि को सीधे एनजीओ पार्टनर को दिया जाएगा। इसके अलावा, फ़्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस ने अपनी ओर से भी ‘रुपये के बराबर रुपया’ अनुदान स्वरूप देने की शपथ ली है जिससे इस पहल का प्रभाव दोगुना हो जाएगा।
इस अवसर पर, फ़्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के एमडी एवं सीईओ, श्री अनूप राउ ने कहा, “FGII अपने इन्नोवेटिव प्रोडक्ट्स और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। हम अपने लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने संकट की इस घड़ी में अपने कदम आगे बढ़ाए हैं और विभिन्न मोर्चों पर शानदार नतीजे हासिल किए हैं।
अपने समर्पण और कड़ी मेहनत की वजह से वे सुपरहीरो कहलाने योग्य बन गए हैं, और एक तरह से इस रिपोर्ट के जरिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। इसके जरिए जिस नेक काम को प्रोत्साहन दिया जा रहा है वह बेहद खास होने के साथ-साथ हमारे दिल के करीब भी है। हमें उम्मीद है कि, अपने इस छोटे से प्रयास के माध्यम से हम इन बच्चों के जीवन में और मूल्यवान बना पाएंगे।”


