- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 352 करोड़, सिद्धार्थ आनंद ने बैक-टू-बैक 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी!
साल 2023 की शुरुआत सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ के साथ हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं 2024 की शुरुआत फाइटर से साल की पहली हिट के रूप में हुई। फ़िल्म दुनियाभर में ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 352 करोड़ को पार करने के बाद अभी भी विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में चल रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर हिट स्ट्रीक ने बॉक्स-ऑफिस पर अब और तेज़ी से रफ्तार पकड़ी है।
हालिया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से पता चलता है कि फाइटर ने दुनियाभर में कुल 352 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने साझा किया।
सेमी-हिट से लेकर ब्लॉकबस्टर तक बॉक्स ऑफिस पर बैक-टू-बैक आठ सफलताएँ देने के बाद, सिद्धार्थ आनंद ने 2005 में ‘सलाम नमस्ते’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। फ़िल्म ने 57.2 करोड़ की कमाई की। जबकि उनकी अगली फ़िल्म ‘ता रा रम पम’, एक स्पोर्ट्स फैमिली ड्रामा थी, जिसने 70 करोड़ कमाए। साथ ही यह साल 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गयी। साल 2008 में रणबीर-दीपिका स्टारर ‘बचना ऐ हसीनों’ भी 61.5 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। फ़िल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की बेस्ट परफॉरमेंस भी थी।
आनंद ने कन्वेंशनल से हटकर फ़िल्म ‘बैंग बैंग’ के साथ एक्शन जॉनर में कदम रखा। साल 2014 में, ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ अभिनीत ने दुनियाभर में 333 करोड़ का आंकड़ा पार किया। बैंग बैंग 2014 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। यह सिलसिला 2019 में ‘वॉर’ के साथ जारी रहा, जो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक एड्रेनालाइन-पंपिंग एक्शन थ्रिलर थी। अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार एक्शन सीक्वेंस के लिए क्रिटिक्स द्वारा पसंद की गई, वॉर ने 475 करोड़ से अधिक की कमाई की और साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।
शाहरुख खान अभिनीत और सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ‘पठान’ ने पेंडेमिक के बाद बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और आनंद के लिए एक ऐतिहासिक हिट साबित हुआ। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,050 करोड़ से अधिक की कमाई की और इस तरह 1000 करोड़ क्लब में एंटर हुई। इसके साथ ही पठान से सिद्धार्थ आनंद एसएस राजामौली, नितेश तिवारी, प्रशांत नील और एटली जैसे इलीट 1000 करोड़ क्लब डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के कोलैबोरेशन से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित, ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म फाइटर फिलहाल सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है।


