- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
फ़िल्म “गली बॉय” का टीज़र हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फ़िल्म “गली बॉय” अपने फर्स्ट लुक के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के तीन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे जिसमें रणवीर और आलिया बेहद खास लुक में नजर आ रहे थे।
पोस्टर के साथ उत्सुकता बढ़ाने के बाद, अब निर्माताओं ने फ़िल्म का टीज़र सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है जिसमें 9 जनवरी को रिलीज होने वाले फिल्म के ट्रेलर के बारे में भी जानकारी दी गई है।
एक्सेल मूवीज ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर यह वीडियो शेयर किया है। इस म्युजिक वीडियो में रणवीर सिंर हिप-हॉप सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। असली हिप-हॉप नाम से रिलीज हुए इस म्युजिक वीडियो को रणवीर ने स्वयं अपनी आवाज़ दी है जिसे उनके फैन्स और सोशल मीडिया द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर के साथ उसका कैप्शन, ‘गली बॉय-अपना टाइम आएगा’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। फ़िल्म के निर्माताओं की तरफ से पहले रणवीर का सोलो पोस्टर और बाद में आलिया भट्ट और रणवीर के साथ वाला एक पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म के एक पोस्टर में रणवीर सिंह हुड पहने हुए नजर आये, तो वहीं दूसरे पोस्टर में वह आलिया भट्ट के साथ ईयरफोन में कुछ सुनते हुए नजर आ रहे थे।
यह एक म्युजिकल ड्रामा फ़िल्म है लिहाजा दर्शक बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित “गुली बॉय” 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


