- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपने डेब्यू नॉवेल ‘मैपिंग लव’ की रिलीज को इस वजह से टाला!
अनुभवी फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी ने शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक टीज़र साझा करने के साथ अपने पहले नॉवेल ‘मैपिंग लव’ की घोषणा की थी। लेकिन अब उन्होंने हालिया महामारी की स्थिति के कारण अपने उपन्यास की रिलीज़ को टाल दिया है। यह नॉवेल पहले 21 मई को रिलीज़ होने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है।
ऐसे में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर अपना आधिकारिक बयान साझा किया है। अश्विनी ने पुस्तक के सार को सही ढंग से पकड़ते हुए, एक सुंदर टीज़र के साथ पुस्तक की घोषणा की थी।
वह लिखती हैं,
“उन शब्दों को सेलिब्रेट कर रही हूँ, जो मैंने एक बुक स्टोर की खुशबू में लिखे हैं। एक सुंदर किताब के साथ आये बॉक्स के खुलने की खुशी, जिसमें बयां करने के लिए एक कहानी है। अपनी फिल्मों की तरह, मैंने भी इसी तरह का सपना देखा था। पुस्तक प्रेमियों के बीच अध्यायों को पढ़ना और आप सभी को मेरी खुशी का हिस्सा बनाना है। लेकिन मेरे जीवन की यात्रा हमें सरप्राइज देती है और इस कठिन वक़्त में मैं 21 मई, 2021 को अपना पहला उपन्यास ‘मैपिंग लव’ रिलीज़ करना सही नहीं समझती, जब इस विश्वासघाती वायरस से इतने सारे इंसान प्रभावित हैं। मैंने एक सामान्य दिन पर उज्ज्वल चेहरे देखने के लिए समय सही होने तक इंतजार करने का फैसला किया है और हम एक बार फिर कला के सभी सुंदर रूपों का आनंद ले पाएंगे। सभी को ढ़ेर सारा प्यार। अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें।
-अश्विनी अय्यर तिवारी”
उपन्यास का टीज़र रूपा पब्लिकेशंस द्वारा उनके सोशल मीडिया पर जारी किया गया था, जिसे उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा था,”हम इस बात से रोमांचित हैं कि हम पुरस्कार विजेता, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के डेब्यू उपन्यास, ‘मैपिंग लव’ को मई 2021 में प्रकाशित करेंगे। भारत के लुभावने जंगलों में स्थापित, अंतर्मन की कहानियों के साथ यह मोहक कहानी आपका दिल छू लेगी।
एक कलाकार, लेखक और फिल्म निर्माता, उनकी फिल्में ‘निल बट्टे सन्नाटा’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘घर की मुरगी’, ‘पंगा’ मनोरंजक होने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती हैं। ”
अश्विनी पिछले काफी समय से किताब पर काम कर रही थीं और इसे ऐसे समय में जारी करना चाहती है जब स्थिति बेहतर हो व चारों ओर अधिक खुशी हो।
अतीत में अश्विनी का काम खूबसूरती से पिरोई गई कहानियां रही हैं। नॉवेल के प्यारे टीज़र और उनके लिखने की कला के कारण, श्रोताओं को इस नॉवेल का बेसब्री के साथ इंतजार है।
साथ ही, फिल्म निर्माता अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट, ‘फाडू’ के साथ ओटीटी स्पेस में डेब्यू करने के लिए तैयार है।


