- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
फिल्ममेकर मोजेज सिंह ने फिल्म ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ के निर्देशन पर कहा “यह मेरे लिए बिल्कुल नई दुनिया है!”
फिल्ममेकर मोजेज सिंह, जिन्होंने पहले ‘जुबान’, ‘व्हाइट नॉइज़’ और ओटीटी सीरीज़ ‘ह्यूमन’ का निर्देशन किया है, ने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री फीचर ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ के बारे में बात की। यह फिल्म पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह के जीवन पर आधारित है।
यह खुलासा करते हुए कि उन्होंने ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ फिल्म बनाने का फैसला क्यों किया, मोजेज ने कहा, “मैं लगातार अपने काम के जरिये न सिर्फ नई दुनिया की खोज करना चाहता हूं बल्कि फिल्म मेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को भी तलाशता हूं। मैं सेफ फील नहीं करना चाहता। मैं डेरिंग बनना चाहता हूं और रिस्क उठाना चाहता हूं। और यही वजह है कि मैंने ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ का निर्देशन करने का फैसला किया।”
उन्होंने आगे कहा, “डॉक्यूमेंट्री मेरे लिए बिल्कुल नई दुनिया थी। फिल्ममेकिंग की एक बिल्कुल नई भाषा और जगह। यही एक मुख्य कारण है कि मैं इस फ़िल्म को करने के लिए उत्सुक था। और मुझे बहुत खुशी है कि मैंने ऐसा किया। यह एक जबरदस्त अनुभव रहा है।”
‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ एक शानदार अनुभव का वादा करता है, जो ट्रेडिशनल स्टोरीटेलिंग की सीमाओं को पार करता है और वर्ल्डवाइड म्यूजिक सेंसेशन के जीवन पर एक नया नज़रिया पेश करता है। यह फ़िल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


