- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
30 जून’ 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक ने 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए।
शुद्ध लाभ वित्त वर्ष’26 की प्रथम तिमाही में ₹1,675 करोड़ की तुलना में वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 213.6% की वृद्धि के साथ ₹5,253 करोड़ हो गई। आरओए वार्षिक आधार पर 67 बीपीएस बढ़कर वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 1.04% हो गया। वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष’26 की चौथी तिमाही में 2.47% से बढ़कर वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 2.50% हो गया। सीआरएआर जून’25 की दर 17.50% से बढ़कर जून’26 को 18.13% हो गया। प्रति शेयर बुक वैल्यू (टैंजिबल) जून’25 में ₹92.64 से जून’26 में 17.2% की वृद्धि के साथ ₹108.58 हो गया। वैश्विक कारोबार जून’25 को ₹ 27.19 लाख करोड़ से बढ़कर जून’26 को 10.2% की वृद्धि के साथ ₹29.97 लाख करोड़ हो गया। वैश्विक जमा में वार्षिक आधार पर 8.5% की वृद्धि दर्ज की गई और यह जून’26 को ₹17.24 लाख करोड़ हो गई, जबकि जून’25 को यह ₹15.89 लाख करोड़ थी। वैश्विक ऋण में वार्षिक आधार पर 12.7% की वृद्धि दर्ज की गई, जून’25 को ₹11,29,898 करोड़ से बढ़कर जून’26 को ₹12,73,132 करोड़ हो गई। जून’26 को सीडी अनुपात 73.8% दर्ज किया गया, यह जून’25 में 71.1% था।
जीएनपीए अनुपात जून’25 को 3.78% से 100 बीपीएस बढ़कर जून’26 को 2.78% हो गया। क्रमिक आधार पर जून’26 मे इसमें 17 बीपीएस की वृद्धि हुई है। एनएनपीए अनुपात जून’25 के 0.38% की तुलना में जून’26 को 10 बीपीएस सुधरकर 0.28% हो गया। क्रमिक आधार पर जून’26 मे इसमें 1 बीपीएस का सुधार हुआ है। स्लिपेज अनुपात वित्त वर्ष’26 की प्रथम तिमाही में यह 0.71% में 3 बीपीएस की वृद्धि हुई और यह वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 0.68% दर्ज किया गया।
बचत जमा वार्षिक आधार पर 7.2% की वृद्धि दर्ज करते हुए बढ़कर ₹5,33,798 करोड़ रहा। चालू जमा जून’26 को वार्षिक आधार पर 12.3% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹79,318 करोड़ रहा। कासा जून’26 को वार्षिक आधार पर 7.8% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹6,13,116 करोड़ रहा। बैंक की कासा हिस्सेदारी जून’26 को 36.7% रही।
कोर रिटेल अग्रिम के अंतर्गत 17.5% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। आवास ऋण वार्षिक आधार पर 11.9% बढ़कर ₹1,32,840 करोड़ हो गया। वाहन ऋण वार्षिक आधार पर 34.4% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹36,599 करोड़ हो गया। कृषि (प्राथमिकता क्षेत्र) अग्रिम वार्षिक आधार पर 16.4% की वृद्धि के साथ ₹1,61,668 करोड़ हो गया। एमएसएमई अग्रिमों में वार्षिक आधार पर 19.8% की वृद्धि की गई और यह ₹2,03,025 करोड़ हो गया।
सकल गैर-निष्पादित अस्तियां (जीएनपीए) जून’25 के ₹42,673 करोड़ से जून’26 को ₹35,381 करोड़ रह गईं। शुद्ध गैर-निष्पादित अस्तियां (एनएनपीए) जून’25 के ₹4,132 करोड़ से जून’26 को ₹3,433 करोड़ रह गईं। परिचालन लाभ 6.2% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹7,519 करोड़ दर्ज हुआ जो कि जून’25 मे ₹ 7,081 करोड़ था।
अग्रिम पर ब्याज आय 6.4% की वृद्धि के साथ जून,26 में ₹23,061 करोड़ दर्ज हुयी जो कि जून’25 मे ₹21,664 करोड़ थी। कुल ब्याज आय वित्त वर्ष 2027 की प्रथम तिमाही में 2.3% की वृद्धि से ₹32,897 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही मे ₹32,157 करोड़ थी। वित्त वर्ष 27 की प्रथम तिमाही में शुद्ध ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 2.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 10,798 करोड़ रुपये हो गयी है। शुल्क आधारित आय वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही के लिए ₹2,339 करोड़ है, जो वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के लिए ₹1,956 थी, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 19.6% की वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रति कर्मचारी कारोबार जून’25 के ₹27.30 करोड़ से बढ़कर जून’26 को ₹29.71 करोड़ हो गया। प्रति शाखा कारोबार जून’25 के ₹257.39 करोड़ रुपये से बढ़कर जून’26 को ₹278.28 करोड़ हो गया। प्रति कर्मचारी शुद्ध लाभ वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही को ₹21.71 लाख रहा। प्रति शाखा निवल लाभ वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही को ₹203.37 लाख रहा।
पीएमजेडीवाई खातों की संख्या जून’25 के 539 करोड़ से बढ़कर जून’26 को 573.46 करोड़ हो गया। पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और एपीवाई के तहत जून’26 तक नामांकन इस प्रकार हैं:
(संख्या लाख में)
जनसुरक्षा योजना में नामांकन 30.06.2025 30.06.2026
प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) 75.54 95.72
प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) 300.15 357.00
अटल पेंशन योजना (एपीवाई) 48.11 59.77
30 जून 2026 तक बैंक के पास 54,248 टच प्वाइंट हैं। 30 जून’26 की स्थिति के अनुसार, बैंक की 10359 घरेलू शाखाएं और 2 अंतर्राष्ट्रीय शाखाएं हैं। बैंक के पास वितरण नेटवर्क के रूप में 10605 एटीएम और 33284 बीसी प्वाइंट भी हैं।
डिजिटल लेनदेन की संख्या 30.06.2025 को 295 करोड़ से बढ़कर 30.06.2026 को 365 करोड़ हो गई, जो वार्षिक आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। पीएनबी वन सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 30.06.2025 को 227 लाख से बढ़कर 30.06.2026 को 270 लाख हो गई, जो वार्षिक आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। व्हाट्सएप बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की संख्या 30.06.2025 को 70 लाख से बढ़कर 30.06.2026 को 140 लाख हो गई, जो वार्षिक आधार पर 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के उपयोगकर्ताओं की संख्या 17.22 लाख और लेनदेन की संख्या 153.06 लाख है। प्रोजेक्ट सेंटिनल’— ट्रेसिंग द म्यूल नेटवर्क थ्रेड: समन्वित वित्तीय धोखाधड़ी को पहले से रोकने और छिपी हुई म्यूल टोपोलॉजी को उजागर करने के लिए जटिल पीयर-टू-पीयर फंड प्रवाह का विश्लेषण।
वर्ष 2026 के लिए गोल्डन पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग अवार्ड । एपीवाई वार्षिक पुरस्कार: वित्त वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों के लिए ‘एक्सीलेंस अचीवर’ अवार्ड, पीएफआरडीए द्वारा प्रदत्त। इंफोसिस फिनैकल इनोवेशन अवार्ड्स 2026 में ट्रेजरी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए प्लेटिनम अवार्ड। विकसित भारत “एंबेसडर फॉर चेंज” अवार्ड्स 2026 के लिए क्लाइमेट फाइनेंस श्रेणी में विजेता। पीएसबी एलायंस द्वारा आयोजित एक समारोह में ‘बैंकनेट हाईएस्ट वैल्यू रियलाइजेशन’ अवार्ड, इन्फोसिस फिनाकल इनोवेशन अवार्ड्स 2026 में ‘कृषि तत्काल ऋण’ के लिए ‘प्रोडक्ट इनोवेशन’ (उत्पाद नवाचार) श्रेणी में प्लेटिनम अवार्ड।


