- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाटा स्काय के नए होम स्क्रीन के साथ टीवी पर आसानी से खोजें ट्रेंडिंग कंटेंट
भारत केे डीटीएच उद्योग में नाॅन-वेब कनेक्टेड सेट टाॅप-बाॅक्सेज़ की दक्षता बढ़ाने वाला अपनी तरह का अनूठा इनोवेशन
मुंबई. सभी टेक इनोवेषन्स के बीच उपभोक्ता को प्राथमिकता देते हुए, भारत के अग्रणी कंटेंट वितरण एवं पे टीवी प्लेटफाॅर्म, टाटा स्काय ने अपने सेट-टाॅप बाॅक्स पर अपनी तरह के अनूठे फीचर- ट्रेंडिंग ऑन टीवी का लाॅन्च किया है।
यह फीचर दर्शकों को टीवी देखने का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा, इसके ज़रिए सब्सक्राइबर टाटा स्काय रिमोट कंट्रोल पर पीला बटन दबाकर टाॅप मुवीज़ एवं लाईव स्पोर्ट्स कैटेगरीज़ के तहत बड़ी आसानी से ट्रेंडिंग कंटेंट डिस्कवर कर सकेंगे। यह फीचर सभी एचडी एवं एसडी सेट-टाॅप बाॅक्सेज़ पर पेश किया गया है, यह भारत में नाॅन-वेब कनेक्टेड सेट टाॅप-बाॅक्सेज़ के लिए अपनी तरह का अनूठा वन-स्टाॅप समाधान है।
‘टाॅप मुवीज़’ के सब्सक्राइबर अंग्रेज़ी, हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड, बंगाली सहित 8 भाषाओं से मुवी टाईटल चुन सकते हैं, जिन्हें 5.5 या अधिक की रेटिंग के आधार पर फिल्टर किया गया होता है। इससे सब्सक्राइबर न केवल उपलब्ध चैनलों की लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ फिल्में देख सकते हैं बल्कि चैनल सर्फिंग में लगने वाला समय भी बचता है।
इसी तरह, यह फीचर लाईव स्पोर्टिंग इवेंट्स के प्रसारण के दौरान गाईड की तरह काम करता है। नए होम ऐप पर चैनल इन्फो और चैनल सर्च के विकल्प होते हैं, जिससे सिर्फ एक बटन दबाकर चैनल के नाम, चैनल के नंबर, शैली और भाषा की श्रेणी के आधार पर नए चैनल को आसानी से डिस्कवर और सब्सक्राइब किया जा सकता है।
इस फीचर के बारे में बात करते हुए टाटा स्काय से एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘टाटा स्काय में हम हमेशा से अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलाॅजी के माध्यम से विभिन्न प्रकार का कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे हैं।
नया होम ऐप टाटा स्काय के सेट-टाॅप बाॅक्स के लिए एक और इनोवेशन है, जो सब्सक्राइबर्स को रेडीमेड कंटेंट गाईड उपलब्ध कराएगा, इसके माध्यम से वे बड़ी आसानी से रिमोट कंट्रोल पर सिर्फ पीला बटन दबा कर अपनी पसंद की ट्रेंडिंग मूवी ओर स्पोर्टिंग इवेन्ट चुन सकेंगे।’’
यह नया फीचर सब्सक्राइबर्स को टीवी देखने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा, वे बड़ी आसानी से अपने पसंदीदा चैनलों को बदलने का विकल्प पा सकेंगे। यह फीचर अकाउन्ट संबंधी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए वन-स्टाॅप समाधान की भूमिका निभाएगा जैसे ट्रेंडिंग कंटेंट वाले चैनल्स को अपनी लिस्ट में शामिल करना, आरएमएन बदलना आदि। ब्राण्ड फिल्मों और डिजिटल प्रोमोषनों के ज़रिए इस नए फीचर के इस्तेमाल के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाएगी।


