- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
उर्वशी रौतेला के म्यूज़िक वीडियो “वो चाँद काहे से लाओगे ” का फर्स्ट लुक हुआ आउट
बॉलीवुड दिवा और फैशनिस्टा उर्वशी रौतेला ने अपनी पहली फिल्म, “सिंह साहब द ग्रेट” के बाद से ही बहुत सारे दिल पर राज़ किया हैं और अपनी असाधारण प्रतिभा और सुंदरता के साथ, उन्होंने बी – टाउन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जब से उर्वशी रौतेला और उनके सह-कलाकार शूटिंग के दौरान एक साथ स्पॉट हुए है तब से ही उर्वशी रौतेला का आने वाला म्यूजिक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
उर्वशी रौतेला ने अपने संगीत वीडियो के बारे में बात हुए खुलासा किया कि “वो चाँद काहे से लाओगे ” मेरे लिए कभी एक गीत नहीं था। इससे मैं अपने आप को भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करती हूँ।
यह मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और एक महत्वाकांक्षी छोटे शहर की लड़की की कहानी को दर्शाता है जिसे बड़े शहर में ग्लेमर्स जीवन के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ती है, फिल्म उद्योग में उसके संघर्ष और एक अभिनेता के रूप में उसके उतार-चढ़ाव को बड़ी ही बखूबी से दिखाया गया है।
यह अभिनेत्री की संघर्ष की यात्रा को दर्शाता हुआ एक क्लासिक लव सांग है, और यह गीत मेरे लिए बिना किसी शर्त के प्यार को परिभाषित करता है। मेरा मानना है कि जीवन में हम सभी के पास एक ऐसा व्यक्ति है जिसे हम गहराई से प्यार करते हैं, और केवल उस व्यक्ति में हमें नष्ट करने की शक्ति है, लेकिन वह व्यक्ति भी हमें उसी रूप में आकार देता है जो हम हैं।
मुझे इस किरदार के साथ भावनात्मक जुड़ाव के कारण यह गीत बहुत पसंद है। विशाल मिश्रा के साथ काम करना अद्भुत था, जिन्होंने गीत को अपनी आवाज दी थी और मेरे सह-अभिनेता मोहसिन खान थे।
” मैं वास्तव में इस तरह के शानदार अनुभव के लिए VYRL origanals की पूरी टीम की शुक्रगुजार हूं। ”
उर्वशी रौतेला को आखिरी बार वेब फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में गौतम गुलाटी के साथ देखा गया था, जहाँ उन्हें अपने दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। उर्वशी इसी वर्ष अरब फैशन वीक में रैंप वॉक करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं, जहां उनके 24 कैरेट के सोने के आईशैडो ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया ।


