- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
फर्स्ट लुक : भारत की सभी डीलरशिप्स में देखिए स्कोडा स्लाविया की पहली झलक
उपभोक्ता आज से अपने नजदीकी डीलरशिप्स पर स्लाविया की पहली झलक देख सकते हैं› कीमत की घोषणा के साथ टेस्ट ड्राइव और डिलिवरी की शुरुआत मार्च से होगी
भारत के 150 से ज्यादा शोरूम में स्लाविया उपलब्ध होगी।
› स्लाविया के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है
स्कोडा ऑटो इंडिया ने आज ऑल-न्यू प्रीमियम मिड-साइज सेडान स्लाविया के अपने शोरूम्स में प्रदर्शित किए जाने की घोषणा की है। ग्राहक कार के साथ व्यक्तिगत अनुभव हासिल कर सकते हैं, इसके साथ ही उन्हें प्रॉडक्ट के फीचर्स की विस्तार से जानकारी भी मिलेगी। हालांकि इसकी प्री-बुकिंग अभी से शुरू हो गई है, लेकिन टेस्ट ड्राइव और ग्राहकों को इसकी डिलिवरी की शुरुआत कीमत की घोषणा के बाद मार्च से होगी।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, “2.0 प्रोजेक्ट के तहत स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए स्लाविया दूसरा हीरा है। तेजी से बदलते हुए मार्केट में सेडान हमारी स्थिति को और मजबूत करेगी। यह प्रीमियम मिड साइज सेडान सेगमेंट को एक बार फिर एनर्जी से भरकर बिल्कुल नये अंदाज में पेश करेगा। हमारा विश्वास है कि स्लाविया के साथ सेडान में उपभोक्ताओं का प्यार फिर जागेगा। यह शानदार कार उपभोक्ताओं से केवल एक कदम की दूरी पर है। यह मौका इसलिए और भी भव्य और विशाल बन जाता है कि भारत और दुनिया भर के देशों में भी स्लाविया का नाम एक नई विरासत का आगमन है।
जुलाई 2021 में कुशाक एसयूवी की लॉन्चिंग के बाद स्लाविया स्कोडा ऑटो इंडिया का दूसरा वाहन है, जो मेड-फॉर-इंडिया MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। 1.0 लीटर के 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर के 4 सिंलिंडर और 85 किलोवॉट (115 पीपीएस) और 110किलोवॉट (150पीएस) के इंजन से सह संचालित होती है। स्लाविया 6 स्पीड मैनुचल, 6 स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के विकल्प में आती है।
प्रीमियम मिडसाइज सेडान सेग्मेंट में 1752 एमएम में बनी स्कोडा स्लाविया सबसे चौड़ी कार है। इसके लंबे चौड़े केबिन में 5 यात्रियों के बैठने के लिए इस सेग्मेंट की कारों में सबसे ज्यादा जगह है। स्लाविया बूटस्पेस के मामले में 521 लीटर की क्षमता के साथ भी अपनी श्रेणी की कारों में सबसे आगे हैं। गाड़ी की पिछली सीटों पर न सिर्फ काफी जगह है, बल्कि कार की पिछली सीटों पर बैठे यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है। उनके लिए अपने पर्सनल डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए कार में ड्यूल एसी वेंट्स और ड्यूल यूएसबी पोर्ट लगाया गया है।
कार के भीतरी भाग में सर्कुलर एसी वेंट्स के साथ डैशबोर्ड से फ्रंट को प्रमुखता से उबारा गया है। डैशबोर्ड के सेंटरस्टेज में सभी इनफोटेनमेंट और नेविगेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए 25.4 सेमी (10 इंच) की टचस्क्रीन होगी। स्मार्टलिंक टेक्नोलॉजी और फोन पर मायस्कोडा ऐप को डाउनलोड करके यह सिस्टम फोन के साथ पूरी तरह जुड़ने की उपभोक्ताओं को इजाजत देगा। इसमें वह अपनी व्यक्तिगत पसंद, मीडिया, मनोरंजन, खराब कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में ऑफलाइन नैविगेशन की इजाजत देगा। इसके अलावा टचस्क्रीन में एक डिजाइन तत्व है, जिससे दो उद्देश्यों की पूर्ति होती है। इसमें स्कोडा ग्रिल की बाहर झलक दिखती है। इस पर यात्री अपनी कलाई टिका सकते हैं, जो इसे बेहतरीन डिजाइनिंग से भरपूर बनाती है। इससे कार में बैठी सवारियों के लिए टचस्क्रीन को ऑपरेट करना काफी आसान और सुविधाजनक होगा।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्लाविया में छह एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-कॉलिजन ब्रेक समेत अन्य फीचर्स शामिल किए गए हैं। पिछले सीटों पर छोटे बच्चों की सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए आइसोफिक्स एंकर और टेथरपॉइंट एंकर लगाए गए हैं। केबिन से बाहर से आने वाली हवा को फिल्टर करने के लिए लगाया गया सिस्टम एयककेयर फंक्शन कार के केबिन में बाहर से आने वाली हवा की क्वॉलिटी में सुधार करता है।
कार के बाहरी हिस्से में भी उपभोक्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। कार में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और टायर में एयर प्रेशर सेंसर दिए गए हैं, जो किसी भी तरह की सड़क और किसी भी तरह के मौसम में विजिबिलिटी और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को बढ़ाएंगे।
ऑल- न्यू स्कोडा स्लाविया का व्यक्तिगत अनुभव हासिल करने के लिए उपभोक्ता स्कोडा ऑटो इंडिया की नजदीकी डीलरशिप में जा सकते हैं।


