- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ से पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ हुआ रिलीज़; सलमान खान, आयुष शर्मा और वरुण धवन दर्शकों को गणपति की धुन पर नचाने के लिए हैं तैयार!
विघ्नहर्ता के टीज़र के साथ दर्शकों और प्रशंसकों को जिज्ञासु करने के बाद, पूरा ट्रैक अब रिलीज हो गया है और दर्शकों की प्रतिक्रिया निश्चित रूप से जबरदस्त है। अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के हाई ऑन एनर्जी फेस्टिव डांस ट्रैक में सलमान खान, आयुष शर्मा और वरुण धवन हैं।
टीज़र को दर्शकों के लिए जारी करने के बाद, इसे बेहद पसंद किया जा रहा है और सितारों के विशाल प्रशंसकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया है। और यह ट्रैक वरुण और आयुष के ऊर्जावान डांस मूव्स से भरपूर नज़र आ रहा है।
ट्रैक की टोन और विसुअल्स भव्यता में शानदार हैं। रंग को एक शाही और अलंकृत तरीके से बिखेरा गया है जो निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेगा और उनके दिलों में एक खास जगह बना लेगा।
“अंतिम: द फाइनल ट्रुथ” सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है। महेश मांजरेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है।


