- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
फ्लाइंग हाई ऑन एयर फोर्स डे: फिल्मों में एयरफोर्स हीरोज के जज्बे को दर्शाने वाले टॉप 5 एक्टर्स!
ऋतिक रोशन से विनीत कुमार सिंह तक: एयर फोर्स डे पर बी-टाउन एक्टर्स की एक झलक, जिन्होंने निभाये एयरफोर्स ऑफिसर्स के किरदार!
जब हम एयरफोर्स डे मना रहे हैं, तो यह समय बॉलीवुड एक्टर्स द्वारा किए गए शानदार परफॉरमेंस को फिर से देखने का है, जिन्होंने हमारे एयरफोर्स ऑफिसर्स की बहादुरी को दर्शाया है। ऋतिक रोशन के करिश्माई और हीरोइक अंदाज़ से लेकर विनीत कुमार सिंह के शानदार अभिनय तक, हर एक्टर ने अपनी किरदार में गहराई और प्रामाणिकता लाई है। यहाँ उनके आइकोनिक रोल्स पर एक नज़र डालते हैं:
‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन
‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन की स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका डेरिंग ऑफिसर की एक बेहतरीन झलक थी, जो देश को बचाने के लिए जोखिम उठाने को तैयार हैं। फिल्म में उनके एड्रेनालाईन से भरे चेज सीक्वेंस तुरंत चर्चा में आ गए। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली, वहीं रोशन को एयर फोर्स ऑफिसर की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने के लिए खूब प्रशंसा मिली।
‘मौसम’ में शाहिद कपूर
‘मौसम’ में शाहिद कपूर ने स्क्वाड्रन लीडर हरिंदर सिंह की भूमिका निभाई। उनकी भूमिका ने वास्तव में ऑफिसर्स द्वारा अपने देश के लिए किए गए व्यक्तिगत बलिदानों को दर्शाया। एक्टर को उनके शक्तिशाली चित्रण के लिए प्रशंसा मिली।
‘गुंजन सक्सेना’ में विनीत कुमार सिंह
‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में विनीत कुमार सिंह ने फ्लाइट कमांडर ऑफिसर दिलीप सिंह की भूमिका निभाई और एक एक्टर के रूप में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। एक्टर ने वायुसेना अधिकारी होने की रॉ इंटेंसिटी को सहजता से पकड़ा, जिससे फिल्म में उनके किरदार में प्रामाणिकता साफ दिखाई दी।
‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण
‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर की भूमिका निभाई और एक यादगार प्रदर्शन किया। एक्शन थ्रिलर में उनके चेज सीक्वेंस और फाइट सीक्वेंस चर्चा का विषय बन गए।
‘तेजस’ में कंगना रनौत
पुरुषों की दुनिया में एक महिला होना क्या होता है? कंगना की फिल्म ‘तेजस’ बस यही दिखाती है। ऐक्ट्रेस ने निडर एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई और कई फैंस को प्रेरित किया। कंगना का प्रदर्शन सशक्तिकरण और दृढ़ता के विषयों पर प्रकाश डालता है, क्योंकि उनका किरदार सामाजिक मानदंडों और अपेक्षाओं का सामना करते हुए अपनी भूमिका को शानदार तरीके से दर्शाता है।


