- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
IIID इंदौर चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन
विकास ठक्कर बने चेयरपर्सन, अब इंदौर बनेगा डिजाइन कैपिटल
इंदौर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटीरियर डिज़ाइनर्स (IIID) – इंदौर चैप्टर ने 2025–27 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस नई टीम का नेतृत्व प्रसिद्ध युवा और ऊर्जावान विकास ठक्कर कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईआईडी के नेशनल प्रेसीडेंट जिग्नेश मोदी थे। वहीं की-नोट स्पीकर आर्ट एंड आर्किटेक्चर धरम पटेल थे।
विकास ठक्कर ने अपने कार्यकाल की थीम “डिज़ाइन अल्केमी” की घोषणा करते हुए कहा डिज़ाइन अल्केमी का अर्थ है विचारों को मिलकर कुछ शक्तिशाली और अनूठा बनाना। यह विभिन्न विधाओं, विचारों और प्रथाओं को एक मंच पर लाकर ऐसे नवीन और सम्पूर्ण समाधान तैयार करने का प्रयास है जो व्यक्तिगत प्रयासों से परे हों। हमारा उद्देश्य आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, कलाकारों और अन्य विशेषज्ञों को एक साथ जोड़कर नई, सार्थक और स्थायी डिज़ाइन तैयार करना है।”
स्टडी टूर और कंपीटिशन होंगे
विकास जी ने बताया कि इन दो सालों में नॉलेज शेयरिंग पर फोकस होगा। इसके लिए अलग अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स को स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। शहर के डिजाइनर्स को स्टडी टूर पर ले जाकर बड़े आर्किटेक्ट्स की साइट विजिट कराई जाएगी। साथ ही बड़ी प्रतियोगिताओं के न्लिए भी तैयार किया जाएगा।
इस बार साल में दो बार स्पोर्ट्स इवेंट कराएं जाएंगे और कॉन्क्लेव को भी नेस्ट लेवल पर ले जाया जाएगा।
इस पूरी कवादत का उद्देश्य इंदौर को सबसे स्वच्छ के साथ ही डिजाइन कैपिटल का दर्जा दिलाना भी है।
मुख्य उद्देश्य
• इंटीरियर डिज़ाइन और आर्किटेक्चर के विभिन्न क्षेत्रों की खोज को बढ़ावा देना
• इंदौर को देशभर के टैलेंट, एक्सपोज़र और अवसरों के लिए और अधिक खुला बनाना
• इंदौर के आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और राष्ट्रीय मंच को शहर तक लाना
2025–27 की नई कार्यकारिणी
• विकास ठक्कर – चेयरपर्सन
• अभिषेक जुल्का – पूर्व चेयरपर्सन
• नूपुर नमजोशी – चेयरपर्सन इलेक्ट
• पवन लाहोटी – वाइस चेयरपर्सन (ट्रेड)
• पुनीत पांडे – मानद सचिव
• भूमिका चैनानी – कोषाध्यक्ष
• श्रुति पुरोहित – प्रबंध समिति सदस्य
• प्रीतम गुप्ता – प्रबंध समिति सदस्य
• कोपाल माहेश्वरी – प्रबंध समिति सदस्य
• सत्याम सिसोदिया – प्रबंध समिति सदस्य
• जगजीत सिंह तुटेजा – सह-ऑप्ट प्रबंध समिति सदस्य
• अवनीश बारगल – सह-ऑप्ट प्रबंध समिति सदस्य


